Indore News: युवती से बात कर रहे युवक की हत्या करने वाला युवक हरदा गिरफ्तार
रेलवे स्टेेशन पर एक गोली मारकर युवक की हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। हत्या के बाद वह हरदा भाग गया था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे पुलिस ने पकड़ा। अब उससे हथियार बरामद किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े एक युवक को गोली मारकर युवक की हत्या करने वाले युवक राहुल यादव को पुलिस ने हरदा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मंगलवार रात अपनी भाभी की बहन को गोली मारने पहुंचा था, लेकिन गोली बात कर रहे युवक के सिर में लग गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने छोटी ग्वालटोली थाने पर प्रदर्शन भी किया था।
आरोपी गोली चलाने के बाद ही वहां से भाग गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए रात छापे मारे थे, लेकिन वह नहीं मिला था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को आरोपी के हरदा में छुपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद गिरफ्तारी के लिए एक टीम हरदा पहुंची थी और उसे धरदबोचा। आरोपी को इंदौर लाया जा रहा है। हत्या में प्रयोग की गई पिस्तौल भी उससे बरामद की जाएगी।
भाभी की बहन से करता था एकतरफा प्रेम
राहुल यादव अपनी भाभी की बहन मोनिका वर्मा से एक तरफा प्रेम करता है। मंगलवार रात को वह काॅल सेंटर में काम करने वाले सहकर्मी संस्कार से बात कर रही थी। संस्कार काॅल सेेंटर में टीम लीडर था। इस दौरान युवती का रिश्तेदार राहुल यादव आया और युवती से विवाद करने लगा। वह पिस्तौल से युवती को निशाना बनाना चाहता था, लेकिन गोली युवक के सिर में लग गई।गोली चलने के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
गोली लगने के बाद राहुल की मदद के लिए युवती लोगों को मदद के लिए पुकारती रही। राहुल का मौके पर ही काफी खून बह गया। लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया।इसके बाद मोनिका संस्कार को अस्पताल ले गई, लेकिन उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया थाा। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संस्कार के परिजनों व समाज के लोगों ने जीआरपी और छोटी ग्वालटोली थाने पर प्रदर्शन भी किया था।
