फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The strings of the bomb blast letter may be related to the controversy during Kamal Nath's visit to Indore

MP News: कमल नाथ की इंदौर यात्रा के दौरान हुए विवाद से जुड़े हो सकते है बम धमाके की चिट्ठी के तार

Fri, 18 Nov 2022 02:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 18 Nov 2022 02:29 PM IST
सार

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इंदौर में खालसा स्टेडियम में रुकने वाले है, लेकिन विवाद के बाद इस पर संशय बना हुआ है। यात्रा को मिली धमकी भरे पत्र को पुलिस कमल नाथ विवाद से भी जोड़कर देख रही है और क्योकि उसमें सिख विरोधी दंगों का जिक्र है।

विज्ञापन
The strings of the bomb blast letter may be related to the controversy during Kamal Nath's visit to Indore
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर 10 दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ इंदौर आए थे। इस दौरान वे गुरु नानक जयंती के कार्यक्रम में गए थे और वहां उनका स्वागत हुआ था। इससे नाराज होकर मशहूर कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कानपुरी ने सिख विरोधी दंगों का हवाला देते हुए आयोजनों पर निशाना साधा था और कभी इंदौर नहीं आने की बात कही थी। कलम नाथ के कार्यक्रम से जाने के बाद मंच से नाथ के खिलाफ नारे भी लगे थे। कमल नाथ के स्वागत का विवाद गहराने के भाजपा ने भी इस पर राजनीति शुरू कर दी थी। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इंदौर में खालसा स्टेडियम में रुकने वाले है, लेकिन विवाद के बाद इस पर संशय बना हुआ है। यात्रा को मिली धमकी भरे पत्र को पुलिस कमल नाथ विवाद से भी जोड़कर देख रही है और क्योकि उसमें सिख विरोधी दंगों का जिक्र है।

विज्ञापन

मैं नहीं आऊंगा इंदौर कभी

गुरु नानक जयंती के कार्यक्रम में कमल नाथ के शामिल होने का विरोध करने वाले कीर्तनकार मनप्रीत ने मंच से ही कर दिया था कि मैं प्रण लेता हुं कि आज के बाद कभी इंदौर नहीं आऊंगा और कीर्तन करने से भी इनकार कर दिया। कीर्तनकार ने गुरुसिंघ सभा के एक पदाधिकारी पर भी नाराजगी जताते हुए कहा था कि इस कार्यक्रम को भी राजनीति से जोड़ दिया गया। बताते है कि नाथ भी इस घटनाक्रम से नाराज है और उन्होंने कांग्रेस के एक पदाधिकारी की छुट्टी भी कर दी। 

विज्ञापन

1984 के दंगों का जिक्र
आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बम धमाके की धमकी के पत्र में 1984 में हुए सिख दंगों का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में इंदौर धमाकों से दहल उठेगा। जगह जगह बम विस्फोट होंगे। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान कमल नाथ को भी गोली मार दी जाएगी। पत्र में एक महिला और पुरुष के चित्र है और ज्ञान सिंह का नाम लिखकर 10 अंकों में नंबर भी लिखे गए है।दूसरे पेज पर भी दो मोबाइल नंबर लिखे गए है। इसके अलावा किसी अमनदीप सिंह के मतदाता परिचय पत्र की फोटोकापी भी पत्र के साथ रखी गई है। अब पुलिस इन नंबर की जांच कर रही है। पत्र के लिफाफे पर रतलाम विधायक चेतन कश्यप का पता लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed