फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The Municipal Corporation is hanging the names of big defaulters at the intersections, 63 shops also sealed

Indore News: बड़े बकायेदारों के नाम नगर निगम टांग रहा चौराहों पर,63 दुकानें भी की सील

Tue, 21 Mar 2023 07:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 21 Mar 2023 07:53 PM IST
सार

मंगलवार सुबह राजस्व विभाग की टीम कड़ाव घाट क्षेत्र पहुंची। दुकानदारों पर 18 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया था। अफसरों ने दुकानदारों से कर जमा कराने का आग्रह किया लेकिन मौके पर कर नहीं जमा किया गया। इसके बाद 40 दुकाने सील की गई।

विज्ञापन
The Municipal Corporation is hanging the names of big defaulters at the intersections, 63 shops also sealed
टैक्स नहीं चुकाने वालों केे नाम इंदौर में चौराहों पर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निगम अब संपत्ति कर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रहा है। बड़े बकायेदारों के नाम होर्डिंग पर लिखकर चौराहों पर टांगे जा रहे है और उनके घरों पर जाकर मुनादी भी कराई जा रही है। इसका असर भी हुअा है। 20 करोड़ रुपये नगर निगम के खजाने में जमा भी हुए है। बड़े बकायादारों के नाम होर्डिंग पर सार्वजनिक करने अलावा मकान,दुकान सील करने की कार्रवाई भी की जा रही है। दूसरे विभागों के कर्मचारियों को भी फिलहाल संपत्ति कर वसूलने के काम में लगा दिया गया है। एक लाख रुपये से अधिक के बड़े बकायादारों के खिलाफ ज्यादा सख्ती बरती जा रही है।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह राजस्व विभाग की टीम कड़ाव घाट क्षेत्र पहुंची। दुकानदारों पर 18 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया था। अफसरों ने दुकानदारों से कर जमा कराने का आग्रह किया लेकिन मौके पर कर नहीं जमा किया गया। इसके बाद 40 दुकाने सील की गई। इसके अलावा शहर के अन्य स्थानों पर भी 27 दुकानें सील की गई। नगर निगम में दुकानदारों से कहा कि यदि समय पर टैक्स नहीं भरा गया तो नगर निगम संपत्तियां बेचकर टैक्स वसूलने की कार्रवाई कर सकता है।

विज्ञापन

नर्मदा, सीवरेज लाइन शिफ्ट करने के काम की मंजूरी

नगर निगम सभागृह मेें महापौर परिषद की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक मेें खजराना चौराहे के ग्रीन बेल्ट में बिछाई गई नर्मदा लाइन को शिफ्ट करने के काम को मंजूरी दी गई। चौराहे पर इंदौर विकास प्राधिकरण ब्रिज बना रहा है। यहां से पेड भी ट्रांसप्लांट किए गए है। बैठक में मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि जिन मार्गों व चौराहों के नामकरण किए गए है। वहां बोर्ड लगाए जाए। बैठक में अन्य निर्णय भी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed