फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The minister could not shift the zoo to Ralamandal, now the women's group has demanded, preparing to take out

Indore: मंत्री चिड़ियाघर को रालामंडल में शिफ्ट नहीं करा पाए, अब महिला ग्रुप ने की मांग, रैली निकालने की तैयारी

Sat, 08 Jul 2023 03:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 08 Jul 2023 03:51 PM IST
सार

रेसीडेंसी से चिड़ियाघर को शिफ्ट कर उसकी जमीन पर दूसरा प्रोजेक्ट लाने की कवायद भी चल रही है, लेकिन विरोध के कारण सरकार के स्तर पर कुछ नहीं हो पाया तो अब सामाजिक संगठनों का सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन
The minister could not shift the zoo to Ralamandal, now the women's group has demanded, preparing to take out
इंदौर चिडि़याघर - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

रेसीडेंसी कोठी से चिड़ियाघर को रालामंडल मेें शिफ्ट करने के लिए शहर का एक धड़ा सक्रिय लंबे समय से सक्रिय है। लगातार विरोध के कारण चिड़ियाघर शिफ्ट नहीं हो पाया, लेकिन अब एक महिला ग्रुप के सहारे फिर इसका माहौल बनाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

वन मंत्री विजय शाह ने भी चिड़ियाघर को शिफ्ट करने में रुचि दिखाई थी। पिछले साल इसे लेकर एक बैठक भी हुई थी, लेकिन नगर निगम की आपत्ति के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब एक महिला ग्रुप ने इसके लिए मुहिम छेड़ी है।

विज्ञापन

शहर मेें एडब्लूआई भारत एडवेंचर वूमेन ग्रुप ने रविवार सुबह छह बजेे वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली के जरिए चिड़ियाघर को रालामंडल में शिफ्ट करने की मांग रखी जा रही है। रैली का उद्देश्य भी यही बताया गया है। रैली की शुरूआत रीगल तिराहा से होगी, जो चिड़ियाघर से होते हुए रालामंडल पर समाप्त होगी। इस ग्रुप की डायरेक्टर शैलजा तिवारी से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया। इस रैली को ट्रैफिक डीसीपी मनीष अग्रवाल हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेशकीमती जमीन है चिडि़याघर की
शहर के पाश इलाके रेसीडेंसी में 100 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में चिड़ियाघर बना है। इसके तीनों तरफ मार्ग है और जमीन का मूल्य करोड़ों रुपये है। शहर में होने के कारण यहां दर्शकों की भीड़ ज्यादा रहती है। रेसीडेंसी से चिड़ियाघर को शिफ्ट कर उसकी जमीन पर दूसरा प्रोजेक्ट लाने की कवायद भी चल रही है, लेकिन विरोध के कारण सरकार के स्तर पर कुछ नहीं हो पाया तो अब सामाजिक संगठनों का सहारा लिया जा रहा है।

2035 के मास्टर प्लान के हिसाब से हुए काम
चिड़ियाघर के लिए 2035 का मास्टर प्लान बनाया गया। साल भर में चिड़ियाघर में सांप घर, बर्ड पार्क व अन्य काम हुए। शेरों के खुले पिंजरे भी बनाए गए। हर साल चिड़ियाघर के रखरखाव पर निगम 5 करोड़ रुपये खर्च करता है। निगम खुद चिड़ियाघर दूसरी जगह शिफ्ट नहीं होने देना चाहता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed