फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The mercury dropped by five degrees again in Indore, there will be heavy rain for three days.

Indore: इंदौर में फिर पारा पांच डिग्री गिरा, तीन दिन रहेगा तेज बारिश का दौर

Thu, 14 Sep 2023 12:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 14 Sep 2023 12:33 PM IST
सार

अगस्त की तुलना मे सितंबर माह बारिश ज्यादा हो रही है। अगस्त में सिर्फ तीन इंच बारिश हुई थी,जबकि सितंबर के पहले सप्ताह के तीन दिन में ही तीन इंच बारिश हो चुकी थी। अब अगले तीन दिन फिर तेज बारिश मालवा अौर निमाड़ वाले हिस्से में होगी।

विज्ञापन
The mercury dropped by five degrees again in Indore, there will be heavy rain for three days.
इंदौर में तीन दिन तेज बारिश होगी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

उमस और गर्मी से भरे तीन दिन के बाद फिर इंदौर बादलों के आगोश में है। गुरुवार को रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। अगले तीन दिन तक मध्यम से तेज बारिश का दौर रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से आ रही नमी के कारण इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली है। दिन का तापमान भी 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था।

विज्ञापन

अगस्त की तुलना मे सितंबर माह बारिश ज्यादा हो रही है। अगस्त में सिर्फ तीन इंच बारिश हुई थी, जबकि सितंबर के पहले सप्ताह के तीन दिन में ही तीन इंच बारिश हो चुकी थी। अब अगले तीन दिन फिर तेज बारिश मालवा और निमाड़ वाले हिस्से में होगी।

विज्ञापन

फसलों को फायदा  अगस्त में बारिश कम हुई थी। बारिश की लंबी खेंच के कारण फसलें खराब हो रही रही थी, लेकिन अब हो रही बारिश ने उन्हें जीवनदान दे दिया। सितंबर के पहले सप्ताह के बाद फिर फसलों को पानी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 28 इंच बारिश इंदौर में हर साल 40 इंच से ज्याादा बारिश होती है।  अब तक मानसून के सीजन में 29 इंच बारिश हो चुकी है। अगस्त माह तक 24.7 इंच बारिश हुई थी। अगस्त में सिर्फ तीन इंच बारिश हुई थी। सितंबर में हो रही बारिश फसलों और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद साबित हो रही है।

72 घंटे रहेगा बारिश का दौर

उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ओडिशा तट के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के अलावा अरब सागर से भी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ बेल्ट को नमी मिलेगी, जो अगले 72 घंटे मध्यम से तेज बारिश की वजह बनेगी। मानसून की टर्फ लाइन भी मध्य प्रदेश के मध्य व पश्चिम हिस्से गुजर रही है।-ममता यादव, मौसम वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed