फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The marriage took place one and a half years ago but did not survive

Indore News: डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, मकान मालिक ने घर में पड़े देखा, पति-देवर को बुलाया, नहीं बची जान

Sun, 05 Nov 2023 03:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 05 Nov 2023 03:38 PM IST
सार

नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। शव की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद में स्थिति साफ होगी।  
 

विज्ञापन
The marriage took place one and a half years ago but did not survive
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक नविवाहिता की मौत हो गई। मकान मालिक ने उसे घर के अंदर पड़े देखा और पति और देवर को सूचना दी। घटना इंदौर के गांधी नगर की है। जब घटना हुई तब महिला का पति और देवर नौकरी पर गए हुए थे। शाम को मकान मालिक ने उसे घर के अंदर पानी की बाल्टी के पास पड़े हुए देखा और सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर मर्ग कायम किया।
विज्ञापन


घर पर अकेली थी अलका
पुलिस ने बताया कि अलका पति राजेश भिलाला निवासी बालाजी धाम कॉलोनी की मौत की सूचना मिली थी। परिवार के लोगों ने बताया कि अलका का पति और देवर एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते हैं। दोनों शनिवार सुबह काम पर चले गए। इसके बाद अलका घर पर अकेली थी। शाम को पांच बजे के लगभग मकान मालिक ने घर में उसे अचेत पड़े देखा। मकान मालिक का कहना है कि पास में ही पानी गर्म करने की लोहे की रॉड पड़ी थी। 
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
इसके बाद मकान मालिक ने पति राजेश और देवर को सूचना की। दोनों महिला को नजदीक के अस्पताल ले गये। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की वजह सामने आ रही है। अलका का मायका शाजापुर में है। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पताल भेज दिया है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed