फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The house of the guard who killed two youths was demolished, Karni Sena protested

Indore: दो युवकों की हत्या करने वाले गार्ड का घर तोड़ा, करणी सेना ने किया विरोध

Fri, 01 Sep 2023 02:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 01 Sep 2023 02:22 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह नगर निगम और पुलिस का अमला कृष्ण बाग कॉलोनी पहुंचा। एक दिन पहले ही नगर निगम ने गोलीकांड के आरोपी राजपाल पिता यदुनंद सिंह के मकान पर रिमूवल करने का नोटिस दिया था। नोटिस आरोपी के मकान पर चस्पा किया गया था।

विज्ञापन
The house of the guard who killed two youths was demolished, Karni Sena protested
दोहरे हत्याकांड के आरोपी का मकान तोड़ा गया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के रामकृष्ण बाग में श्वानों के विवाद में जीज और साले की गोली मारकर हत्या करने वाले सुरक्षा गार्ड का घर तोड़ने शुक्रवार को नगर निगम की रिमूवल गैंग पहुंची, लेकिन उन्हें विरोध का सामाना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे करणी सेना के कार्यकर्ता मकान नहीं तोड़ेने की मांग को लेकर विरोध करने लगे। उन्होंने काफी देर तक नारेबाजी भी की। पुलिस बल भी मौके पर तैनात था, विरोध के कारण कार्रवाई थोड़ी देर के लिए रुकी, लेकिन बाद में अफसर मकान के आगे के हिस्से को तोडने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नगर निगम और पुलिस का अमला कृष्ण बाग कॉलोनी पहुंचा। एक दिन पहले ही नगर निगम ने गोलीकांड के आरोपी राजपाल पिता यदुनंद सिंह के मकान पर रिमूवल करने का नोटिस दिया था। नोटिस आरोपी के मकान पर चस्पा किया गया था। जिसमें मकान का अवैध हिस्से का उल्लेख किया गया था।

विज्ञापन


सुबह नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की तो करणी सेना के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह राघव के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों पर पहले मकान नहीं तोड़ने का दबाव बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। विरोध के कारण डेढ़ घंटे तक मकान नहीं तोड़ा जा सका। बाद में अफसर और करणी सेना के पदाधिकारियों के बीच चर्चा हुई। इसके बाद नगर निगम के अमले ने मकान के आगे के कुछ हिस्से को तोड़ा। जिस गैलरी में खड़े रहकर आरोपी गार्ड ने गोलियां चलाई थी। उसे भी गिरा दिया गया।

कुत्तों के लड़ने के विवाद में की थी सिरफिरे गार्ड ने फायरिंंग

कुत्तों के लड़ने के विवाद में  सिरफिरे गार्ड राजपाल ने 17 अगस्त की रात घर के सामने रहने वाले दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गार्ड के सिर पर खून सवार था। उसने अपनी बंदूक से व्हीलचेयर पर बैठे लकवा ग्रस्त युवक और एक गर्भवती महिला को भी गोली मारकर घायल कर दिया था। दो हत्याएं करने के बावजूद आरोपी राजपाल को अपने किए पर पछतावा नहीं था। वह हाथ में बंदूक लिए बोल रहा था कि-पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। गार्ड की गोली से राहुल और विमल नामक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड, उसके बेटे और भतीजे को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed