फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The family was going to visit Vaishnodevi, one and a half year old child died after falling in the water tank

Indore News:वैष्णोदेवी दर्शन के लिए जाने वाला था परिवार,पानी की टंकी में गिरने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत

Mon, 12 Jun 2023 03:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 12 Jun 2023 03:25 PM IST
सार

 सागर में रहने वाले आनंद लोधी इंदौर आए थे। आनंद व अन्य परिजन घर के भीतर खाना खा रहे थे,  तभी उनका डेढ़ साल का बेटा देवांश खेलते-खेेलते बाहर चला गया। परिजनों का उस पर ध्यान नहीं गया और वह पानी की टंकी में गिर पड़ा।
 

विज्ञापन
The family was going to visit Vaishnodevi, one and a half year old child died after falling in the water tank
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में डेढ़ साल के बच्चे की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। परिवार के लोग खाना खा रहे थे, तभी बच्चा खेेलते-खेेलते पानी की टंकी के पास चले गए। परिजनों को लगा कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा है, लेकिन जब वह नजर नहीं आया तो परिजनों ने खोजना शुरू किया। तब उसका शव पानी की टंकी में मिला।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सागर में रहने वाले आनंद लोधी अपने परिवार के साथ अपनी बहन के साथ इंदौर आए थे। वे अपनी बहन और परिवार के अन्य 15 लोगों के साथ सोमवार को वैष्णोदेवी जाने वाले थे,एक दिन पहले वे इंदौर आए थे। आनंद व अन्य परिजन घर के भीतर खाना खा रहे थे, तभी उनका डेढ़ साल का बेटा देवांश खेलते-खेेलते बाहर चला गया। परिजनों का उस पर ध्यान नहीं गया और वह पानी की टंकी में गिर पड़ा।

विज्ञापन

छह फुट गहरी पानी की टंकी में चार फुट पानी भरा था। टंकी में ढक्कन भी लगा था, लेकिन वह खुला था। इसकी वजह से हादसा हो गया। पानी में गिरे देवांश को निकाल कर परिजन डाक्टर के पास ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


देवांश के पिता आनंद सागर में एक दुकान पर काम करते है। देवांश उसकी चार वर्षीय बहन माही के साथ पूरा परिवार वैष्णोदेवी जाने वाला था। सोमवार को मालवा एक्सप्रेस से सभी परिजनों ने रिजर्वेशन कराया था,लेकिन उससे पहले यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed