फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The decision of the city Congress president of Indore could not be made even after three months, the state Con

Indore: तीन महीने बाद भी नहीं हो सका इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला, प्रदेश कमेटी ने दिल्ली भेजा नाम

Tue, 25 Apr 2023 02:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 25 Apr 2023 02:46 PM IST
सार

बागड़ी का विरोध होने के बाद गोलू अग्निहोत्री का नाम दावेदारों की दौड़ मेें सबसे आगे है। कई पार्षदों ने भी भोपाल जाकर कमल नाथ के सामने उनकी पैरवी की, लेकिन बागड़ी और अग्निहोत्री के विवाद के चक्कर में तीसरा नाम अध्यक्ष पद के लिए आ सकता है।

विज्ञापन
The decision of the city Congress president of Indore could not be made even after three months, the state Con
बागड़ी को हटाने के बाद नही पो पाया फैसला। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जल्दी उम्मीदवार तय करने की घोषणा करने वाली कांग्रेस कई जिलों में शहर अध्यक्ष ही तय नहीं कर पा रही है। प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर के नगर अध्यक्ष पद की कुर्सी खाली है, जबकि चुनावी साल में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक तैयारियां करना होती है।

विज्ञापन

तीन माह पहले 23 जनवरी को अरविंद बागड़ी को इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन उनका विरोध होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस पद पर नियुक्ति को होल्ड पर रख दिया। उसके बाद से अभी तक इस पद पर नियुक्ति नहीं हुई, जबकि कुर्सी की चाह रखने वाले दावेदार इंदौर से लेकर दिल्ली तक अपनी गोटें जमा चुके हैं। प्रदेश के नेताअेां का कहना है कि उन्होंने नाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेज दिया है। नाम की घोषणा वहीं से होना है।
विज्ञापन


विवाद के कारण तीसरा नाम संभव
बागड़ी का विरोध होने के बाद गोलू अग्निहोत्री का नाम दावेदारों की दौड़ में सबसे आगे है। कई पार्षदों ने भी भोपाल जाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सामने उनकी पैरवी की, लेकिन बागड़ी और अग्निहोत्री के विवाद के चक्कर में शहर अध्यक्ष पद के लिए तीसरा नाम आ सकता है। इनमें पूर्व विधायक अश्विन जोशी और सुरजीत सिंह चड्ढा के नाम भी चर्चा में हैं। पिछले दिनों जब कमलनाथ इंदौर आए थे तो उनसे इंदौर के अध्यक्ष पद को लेकर सवाल पूछे गए थे। तब उन्होंने कहा था कि सभी से चर्चा के बाद नाम घोषित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से होगी घोषणा : शेखर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से नाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को दिल्ली भेज दिया गया है। घोषणा वहां से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed