फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The arrival of monsoon in Indore was delayed even two years or three years ago.

Indore: इंदौर में मानसून का आगमन, तीन साल पहले भी देरी से आया था, शाम को हो सकती है बारिश

Mon, 26 Jun 2023 11:33 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 26 Jun 2023 11:33 AM IST
सार

इंदौर में भी मानसून पहुंच गया है। 2020 की तरह इस बार भी मानसून देरी से पहुंचा है। जून के अंतिम सप्ताह मेें तेज और मध्यम बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सिस्टम बना है और राजस्थान के चक्रवात के  कारण मालवा के कई क्षेत्रों मेें अच्छी बारिश होगी। 

विज्ञापन
The arrival of monsoon in Indore was delayed even two years or three years ago.
इंदौर में मानसून का आगमन - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानूसन इंदौर पर मेहरबान हो गया। शहर में काले बादल छाए हैं। धूप गायब है। बारिश का भी झमाझम वाला दौर अभी शुरू नहीं हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि सात दिन तक शहर में तेज और मध्यम बारिश होगी। इसके बाद धूप निकलेगी।

विज्ञापन


मानसून ने पूरे प्रदेश में एक साथ दस्तक दी। रविवार को इंदौर मेें मानसून के आगमन की घोषणा हो गई। केरल मेें आठ दिन देेरी से मानसून के आगमन के कारण इंदौर में भी 25 जून को मानसून पहुंचा। आमतौर पर इंदौर में 13 से 16 जून के बीच उसकी आमद हो जाती है। वर्ष 2020 में भी मानसून 25 जून को आया था।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक ममता यादव के अनुसार जून के अंतिम सप्ताह मेें तेज और मध्यम बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सिस्टम बना है और राजस्थान के चक्रवात के कारण मालवा के कई क्षेत्रों मेें अच्छी बारिश होगी। सप्ताहभर बाद इंंदौर में मौसम खुलेगा। जून माह में अब तक 3.2 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि जून मेें औसत चार इंच बारिश होती है। कृषि विभाग के संयुक्त संचालक एसएस राजपूत ने बताया कि बोवनी किसानों नेे शुरू कर दी है। बारिश से इस बार बेहतर फसल किसानों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 साल पहले 10 जुलाई को इंदौर पहुंचा था मानसून
मानसून इस साल से पहले भी इंदौर में देरी से आया। 9 साल पहले 2014 में 10 जुलाई को मानसून इंदौर पहुंचा था, जबकि वर्ष 2013 में भी जुलाई सप्ताह में मानसून इंदौर आया था। 2023 में भी मानसून में देरी हुई थी। इंदौर में अमूमन 13 से 15 जून तक मानसून आ जाता है।


सामान्य से पांच डिग्री कम रहा तापमान
मानसून की आमद ने मौसम में भी ठंडक घोल दी। रविवार दिन का तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था, जबकि रविवार रात का तापमान 23.2 डिग्री था। अब लगातर इस तरह का मौसम बना रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed