फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Testing of milk, snacks and sweets intensified in Indore

Indore: इंदौर में दूध, नमकीन और मिठाईयों की जांच तेज, त्योहारी सीजन आते ही दो दिन में लिए 58 नमूने

Wed, 30 Aug 2023 12:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 30 Aug 2023 12:08 PM IST
सार

सभी नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जांच हेतु खाद्य विश्लेषक भोपाल की ओर भेजा गया है। जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
Testing of milk, snacks and sweets intensified in Indore
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर जिले में रक्षाबंधन पर्व एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की सघन जांच की कार्यवाही तेज हो गई है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा पिछले दो दिनों में विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के कुल 58 नमूने जांच के लिए इकट्ठे किए गए हैं। अपर कलेक्टर सपना लोवंशी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला इंदौर के संयुक्त दल द्वारा श्री सांवरिया स्वीट नमकीन हीरा नगर से दूध बर्फी, श्री राम नमकीन सांवेर रोड से लौंग सेव एवं रतलामी सेव के नमूने, सांवरिया स्वीट्स सांवेर रोड से दूध बर्फी और मिल्क केक के नमूने, शंकर नमकीन इलेक्ट्रॉनिक काम्प्लेक्स से अलग-अलग नमकीन के 5 नमूने, सुनील नमकीन केंद्र न्यू देवास रोड से नमकीन के 02 नमूने, अल्फ़ा डेरी गीता भवन से दूध और पनीर के दो नमूने, भोपाल पैकिंग कंपनी केयर ऑफ जहांनुमा पैलेस होटल से ब्रेड, दही और मैदा के कुल 3 नमूने, श्री स्वीट्स क्लर्क कॉलोनी से नमकीन के 3 एवं मिठाई के 4 नमूने, केरला स्वीट्स बेकरी ग्रेटर बृजेश्वरी से टोस्ट एवं नमकीन के कुल 2 नमूने, श्री महालक्ष्मी फूड बिचोली मर्दाना से चिक्की के 02 एवं काजू टुकड़ी, मूंगफली दाना टुकड़ी, शक्कर, गुड एवं बादाम गिरी के कुल 5 नमूने लिए गए।
विज्ञापन


इसी तरह दल द्वारा विकास इंटरप्राइजेज मंगल नगर से डाबर हनी, रियल जूस के कुल 02 नमूने, बबलू डेरी छावनी से दूध का नमूना, सांवरिया डेरी तेजपुर गड़बड़ी से मलाई बर्फी, मधुरम स्वीट्स रेस कोर्स रोड से मिठाई के कुल 7 नमूने, अग्रवाल डेरी उषा गंज छावनी से पनीर और दही के कुल 2 नमूने, TRG फूड्स पिपलियाहाना चौराहा से मिठाई के 7 नमूने, राठी ट्रेडर्स गोपाल बाग से नमकीन, बाबू पेठावाला से 02 मिठाई के नमूने, ललितेश के नमकीन एरोड्रम से पेड़ा एवं मलाई बर्फी के कुल दो नमूने, लक्ष्मीनारायण भेरुलाल जोशी जेल रोड इंदौर से घी के नमूने लिए गए हैं। 
विज्ञापन


सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा
सभी नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जांच हेतु खाद्य विश्लेषक भोपाल की ओर भेजा गया है। जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य पदार्थों की जांच की कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed