{"_id":"644378c13273da4580020254","slug":"ten-years-ago-the-narmada-line-was-laid-on-the-bypass-now-preparations-are-being-made-to-make-a-four-lane-on-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore:दस साल पहले बायपास पर बिछाई नर्मदा लाइन, अब उसी पर १०० करोड़ में फोरलेन बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore:दस साल पहले बायपास पर बिछाई नर्मदा लाइन, अब उसी पर १०० करोड़ में फोरलेन बनाने की तैयारी
Sat, 22 Apr 2023 11:33 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:33 AM IST
सार
दस साल पहले बायपास की सर्विस रोड पर खुुदाई के कारण बेस खराब हो गया। अब एनएचएआई जब भी डामरीकरण करता है तो एक वर्षाकाल में खराब हो जाता है। सर्विस रोड खोदे जाने पर एनएचएआई ने आपत्ति ली थी।
विज्ञापन
बायपास पर जहां फोरलेन बनाएंगे, उसके नीचे नर्मदा लाइन दबी है।
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भविष्य की प्लानिंग के बगैर जब काम होते है तो फिर जनता के पसीने की कमाई का भी ध्यान नहीं रखा जाता। बायपास पर १०० करोड़ की लागत से फोरलेन सर्विस रोड बनाई जा रही है। इसके लिए एनएचएआई ने ८० करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी है। जहां सर्विस रोड बनेगी, उनके नीचे नगर निगम नर्मदा लाइन बिछा चुका है।
विज्ञापन
अब उसी पर सीमेंट की सर्विस रोड बनाने की तैयारी की जा रही है। भविष्य में यदि नर्मदा लाइन फूटी तो फिर बार-बार सर्विस रोड खोदना पड़े। यदि अफसर पहले ही फोरलेन को ध्यान में रखकर नर्मदा लाइन बिछाते तो फिर लाइन पर भी खतरा नहीं रहता,क्योकि बायपास की सर्विस रोड पर भी भारी वाहन चलते है।
विज्ञापन
खुदाई के कारण हो गई सर्विस रोड का बेस खराब
दस साल पहले बायपास की सर्विस रोड पर खुुदाई के कारण बेस खराब हो गया। अब एनएचएआई जब भी डामरीकरण करता है तो एक वर्षाकाल में खराब हो जाता है। सर्विस रोड खोदे जाने पर एनएचएआई ने आपत्ति ली थी। सूत्रों के अनुसार इसे लेकर सड़क परिवहन मंत्रालय की चिट्टी भी निगम को आ चुकी है। बायपास को छह लेन बनाने का प्रोजेक्ट जब मंजूर हुआ था।तब शहर में नर्मदा लाइन बिछाने का काम भी चल रहा था।
विज्ञापन
यदि सड़क निर्माण के दौरान ही सर्विस रोड के दोनों तरप लाइन बिछाते तो सड़क खोदने की जरुरत नहीं पड़ती, लेकिन अफसरों ने बायपास पर लाइन बिछाने का अलग से प्रोजेक्ट बनाया और बनी हुई सड़क पर खुदाई कर दी।
परिषद में प्रोजेक्ट को मंजूरी
नगर निगम जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि नर्मदा लाइन एक मीटर नीचे है। उसके उपर फोरलेन बनेगी। सड़क को सीमेंट क्राक्रिंट का बनाया जाएगा। इससे नर्मदा लाइन भी सुरक्षित रहेगी। इस प्रोजेक्ट को निगम की परिषद बैठक मेें मंजूरी दी जाएगी।
