फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Taapsee Pannu maa lakshmi case

Taapsee Pannu: तापसी के केस में दिग्विजयसिंह की एंट्री, केस दर्ज करने से भी बच रही पुलिस

Wed, 29 Mar 2023 04:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 29 Mar 2023 04:10 PM IST
सार

एकलव्य की शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह का पलटवार, सिंह ने कसा तंज रतलाम की घटना पर मौन क्यों 
 

विज्ञापन
Taapsee Pannu maa lakshmi case
तापसी पन्नू - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

हिन्द रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ ने विगत दिनों अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ मोर्चा खोला था। तापसी पन्नू ने फैशन शो के दौरान अश्लील ड्रेस के साथ गले में लक्ष्मी माता का लॉकेट पहन कर रैम्प पर कैटवॉक करते हुए प्रदर्शन किया था। गौड़ का कहना था कि यह लक्ष्मी माता के साथ सनातन धर्म और संस्कृति को नीचा दिखाने का प्रयास है। इस पर अब पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के महासचिव  दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा है कि एकलव्य जी जब रतलाम में आपकी भाजपा द्वारा आयोजित अर्धनग्न महिलाओं का प्रदर्शन हनुमानजी महाराज की मूर्ति के सामने हुआ तब आपकी धार्मिक भावनाओं को ठेस क्यों नहीं पहुंची, तब आपने इंदौर पुलिस में केस दर्ज क्यों नहीं कराया? क्योंकि वह भाजपा विधायक व महापौर द्वारा आयोजित स्पर्धा थी। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर इंदौर में बॉलीवुड ऐक्ट्रैस तापसी पन्नू को लेकर चार नंबर से विधायक मालिनी गौड़ के बेटे और हिन्द रक्षक संस्था के संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ थाने में शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन इस मामले में पुलिस अब घटनास्थल को लेकर ही किनारा करती नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल मुंबई का है इस वजह से वहीं केस दर्ज किया जा सकता है। छत्रीपुरा पुलिस ने तापसी पन्नू को लेकर अपने जोन के डीसीपी राजेश सिंह को एक लेटर लिखा है। लेटर में यह बात कही गई है कि तापसी पन्नू ने रैंप वाक मुंबई में जियो सेन्ट्रल गार्डन में किया था, जो 12 मार्च को हुआ था। वहीं विधायक के बेटे एकलव्य गौड़ ने मामले में दो दिन का समय दिया है। पन्नू के खिलाफ केस दर्ज नहीं होने पर एक्शन लेने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed