फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Swimming pool worth Rs 22 crore is ready for swimmers, but learners will have to wait.

Indore: 22 करोड़ का स्वीमिंग पूल तैराकों के लिए तैयार, लेकिन सीखने वालों को करना होगा इंतजार

Tue, 12 Sep 2023 06:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 12 Sep 2023 06:48 PM IST
सार

पूर्व सभापति अजय सिंह नरुका ने कहा कि उन्होंने पूर्वी क्षेत्र में स्वीमिंग पूल की मांग की थी। वर्ष 2010 में नर्मदा के तीसरे चरण के लोकार्पण के समय मुख्यमंत्री ने पूल बनाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Swimming pool worth Rs 22 crore is ready for swimmers, but learners will have to wait.
नए स्वीमिंग पूल को गोताखोरों नेे परखा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिता के लिए 22 करोड़ की लागत से तैयार स्वीमिंग पूल का ट्रायल गोताखोरों ने डाइव लगाकर कर लिया, लेकिन यह पूल आम जनता और तैराकी सिखने वालों के किसी काम का नहीं है। पूल का उपयोग सिर्फ स्पर्धा में भाग लेने वाले और तैराक ही कर सकेंगे। पूर्वी क्षेत्र के रहवासी अब मांग कर रहे है कि तैराकी सीखने के लिए भी एक पूल बनाया जाए,क्योकि पूर्वी क्षेत्र में एक भी पूल नहीं है।

विज्ञापन

पिपलियाहाना चौराहा के पास इंदौर विकास प्राधिकरण ने रेसिंग, डायविंग स्लिप्स पूल का निर्माण 22 करोड़ की लागत से कराया है। रेसिंग पूल दस लेन का है, जबकि डायविंग पूल 18 बाय 30 मीटर का हैा उसकी गहराई भी अधिक है। पूल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से तैयार किया है।

विज्ञापन


गोताखोरों ने डाइव लगा कर पूल का ट्रायल लिया। दस मीटर की ऊंचाई से डाइव लगाकर गोताखोरो ने पूल को परखा, लेकिन जिन्हें तैरना नहीं आता, वे इस पूल में नहीं उतर सकेंगे,क्योकि उनकी गहराई अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सभापति अजय सिंह नरुका ने कहा कि उन्होंने पूर्वी क्षेत्र में स्वीमिंग पूल की मांग की थी। वर्ष 2010 में नर्मदा के तीसरे चरण के लोकार्पण के समय मुख्यमंत्री ने पूल बनाने की घोषणा की थी। तब भी हमारी मांग थी कि पूल अाम लोगों व छोटे बच्चों को तैराकी सीखने के लिए भी बनाया जाए। प्राधिकरण यदि वाटर पोलो खेल के लिए स्वीमिंग पूल बनाता है तो उसका उपयोग तैराकी सीखने वालों के लिए भी हो सकता है,क्योकि उसकी गहराई चार से पांच फीट ही रहती है। उसका निर्माण भी जल्दी और कम लागत में हो जाता है।

छोटो स्वीमिंग पूल भी बनाएंगे

इस पूल को बनाने के पीछे मंशा यह थी कि इंदौर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैराकी स्पर्धा हो सके। तैराकी सीखने के लिए तो इंदौर में कई पूल है, लेकिन स्पर्धा के हिसाब से एक भी पूल नहीं बनाया गया था। स्पोटर्स काम्प्लेक्स में पर्याप्त स्थान है, भविष्य में सीखने के लिए अलग से एक पूल तैयार किया जाएगा। - जयपाल सिंह चावड़ा, अध्यक्ष, आईडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed