फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   suspicious death family alleges murder

Indore News: सुबह मां बाहर आई तो गेट पर पड़ा था बेटे का शव, पुलिस को नहीं मिला कोई सबूत

Wed, 15 Mar 2023 01:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 15 Mar 2023 01:18 PM IST
सार

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने पीएम के लिए शव एमवाय भेजा
 

विज्ञापन
suspicious death family alleges murder
इंदौर की घटना - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक गुंडे की संदिग्ध मौत पर परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या को संदिग्ध मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय भेज दिया है। गुंडे पर कई केस दर्ज हैं। बुधवार सुबह इंदौर के भंवरकुआ इलाके में चेतन पुत्र पुरन झंडे का शव घर में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस की पूछताछ में किरायेदार और आसपास के लोगों ने बताया है कि उन्होंने रात में किसी को भी घर में आते जाते नहीं देखा। प्रारंभिक जांच के अनुसार लग रहा है कि चेतन सोते ही रह गया और उठ नहीं पाया। 
विज्ञापन


सुबह सबसे पहले मां ने चेतन को देखा
टीआई शंशिकांत चौरसिया ने बताया कि मृतक चेतन पुत्र पुरन झंडे का तेजाजी चौक पालदा पर घर है। परिवार के लोगों ने उसे सुबह कमरे में अचेतन अवस्था में देखा।  बुधवार सुबह सबसे पहले चेतन की मां की नींद खुली और वह बाहर के कमरे में आई तो उन्होंने चेतन को देखा। ध्यान से देखने पर पता चला कि उसकी सांस नहीं चल रही है और शरीर में किसी भी तरह की हलचल नहीं है।
विज्ञापन


परिवार के लोगों को शक हुआ कि किसी ने घर में घुसकर हत्या की है लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाहर के गेट पर ताला लगा हुआ था। आसपास के लोगों और किरायेदार ने भी रात में किसी के अंदर आने की आवाज नहीं सुनी। परिवार के आरोपों के आधार पर पुलिस ने शव को एमवाय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी अलग रहती थी, कई केस दर्ज
चेतन की पत्नी से उसका विवाद चल रहा था जिसकी वजह से वह अपने बच्चों के साथ चेतन से अलग रहती थी। चेतन के नाम पर कई आपराधिक रिकार्ड दर्ज हैं। भंवरकुआ और आजाद नगर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज हंै। उसके परिवार में दो बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed