फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Sunny fans reached theaters on truck and JCB to watch Gadar-2

Indore: गदर -2 देखने ट्रक और जेसीबी पर सिनेमाघरों में पहुंचे सन्नी के प्रशंसक

Sat, 19 Aug 2023 08:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 19 Aug 2023 08:41 PM IST
सार

इंदौर के सिनेमाघरों में यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई है और सारे शो हाउसफुल चल रहे है। 22 साल बाद फिर इस फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। मल्टीप्लेक्स के अलावा सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ देखी जा रही है।

विज्ञापन
Sunny fans reached theaters on truck and JCB to watch Gadar-2
गदर टू मूवी देखने जेसीबी पर पहुंचे दर्शक - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

फिल्म गदर-2 ने फिर सिनेमाघरों की रौनक में चार चांद लगा दिए है। 22 साल बाद तारा सिंह और सकीना का जोड़ी पर्दे पर कमाल दिखा रही है। सेंट्रल इंडिया में यह फिल्म 11 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है और लोगों में इस फिल्म का क्रेज बरकरार है।

विज्ञापन

इंदौर में सनी देओल के प्रशंसक शनिवार को गदर-2 फिल्म देखने ट्रक और जेसीबी पर सवार होकर पहुंचे। वे ढोलकों की थाप पर नाच रहे थे और हिन्दूस्तान जिंदाबाज के नारे लगा रहे थे। गाड़ी में 'मैं निकला गड्डी लेकर' गीत भी बजाया जा रहा था। यह नजारा राऊ के विंडासा ओपन ड्राइव इन थिएटर का था। इस थिएटर में सनी देओल के 40 से ज्यादा फैन एक साथ गदर-2 देखने पहुंचे थे। ये लोग जेसीबी, ट्रक और कार में सवार होकर फिल्म देखने आए थे। फिल्म देखन के दौरान भी प्रंशसक गीतों पर नाचते नजर आए। यह लोग एक संस्थान में काम करते है और शनिवार को काम की छुट्टी कर फिल्म देखने एक साथ पहुंचे।

विज्ञापन

इंदौर के सिनेमाघरों में यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई है और सारे शो हाउसफुल चल रहे है। 22 साल बाद फिर इस फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। मल्टीप्लेक्स के अलावा सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ देखी जा रही है। अभिषेक बच्चन अभिनीत घूमर भी शुक्रवार को रिलीज हुई है, लेकिन गदर-2 और अेाह माय गाॅड के कारण इस फिल्म को ज्यादा दर्शक नहीं मिल पाए है। सेंट्रल इंडिया में इस फिल्म का कलेक्शन भी तीन करोड़ के करीब पहुंच गया है। दोनो फिल्में अच्छा बिजनेस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed