फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   sumer singh solanki digvijay singh congress bjp election

Indore: दिग्विजय झूठ और भ्रम का जाल फैला रहे, जनता के लिए कुछ किया नहीं तो इसी का सहारा लेंगे- सुमेर सिंह

Sat, 10 Jun 2023 07:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 10 Jun 2023 07:36 PM IST
सार

मप्र विधानसभा चुनाव पर राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने की अमर उजाला से विशेष बातचीत, कांग्रेस के 150 सीट के दावे को बताया झूठा और भ्रम फैलाने का तरीका
 

विज्ञापन
sumer singh solanki digvijay singh congress bjp election
सुमेर सिंह सोलंकी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मप्र में विधानसभा चुनाव आने को हैं और भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने जीत के लिए कमर कस ली है। मप्र में भाजपा की रणनीति पर राज्यसभा के सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की। वे विधायक आकाश विजयवर्गीय के द्वारा आयोजित भाजपा के व्यापारी सम्मेलन के लिए इंदौर आए थे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पार्टी किस तरह से जीत के लिए तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


प्रश्नः विधानसभा चुनावों को लेकर मप्र में भाजपा की क्या तैयारियां हैं
उत्तरः भाजपा ने राज्य में जनहित के लिए हरसंभव कार्य किया है। भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए सभी कामों को लेकर जा रहे हैं। घर घर दस्तक दी जा रही है और टीम वर्क के रूप में काम शुरू हो चुका है। प्रदेश में जो विकास हुआ है वह जनता को खुद दिख रहा है। अपने किए गए कामों के दम पर ही भाजपा प्रदेश में वापस सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन


प्रश्नः पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मप्र में कांग्रेस की 150 सीटें आने का दावा किया है
उत्तरः कांग्रेस मप्र में सिर्फ झूठ और भ्रम फैला रही है। दिग्विजय सिंह ने हमेशा झूठ का ही सहारा लिया है। उनके पास बताने के लिए कुछ और है भी नहीं। कांग्रेस ने मप्र में जनता का जो नुकसान किया उसके बाद वह कभी भी प्रदेश में सरकार नहीं बना पाएगी। वह कितनी भी सीटें आने के झूठे दावे कर लें लेकिन मप्र में आएगी भाजपा ही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नः पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा की 60 सीटों पर दौरे के बाद कहा है कि जनता में भाजपा के प्रति असंतोष हैय़
उत्तरः जनता के मन में क्या है वह जनता पहले भी बता चुकी है और इस बार भी चुनाव में बता देगी। सीटों पर दौरे करने से कुछ नहीं होता काम करके दिखाना पड़ता है जो भाजपा ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed