{"_id":"65c0d443347db21f16062cd5","slug":"students-strike-against-mp-public-service-commission-mppsc-indore-news-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MPPSC: मप्र लोक सेवा आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स, बेरोजगारी के साथ कई मुद्दों पर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MPPSC: मप्र लोक सेवा आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स, बेरोजगारी के साथ कई मुद्दों पर घेरा
Mon, 05 Feb 2024 06:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 05 Feb 2024 06:06 PM IST
सार
Madhya Pradesh Lok Sewa Aayog: मुख्य परीक्षा के लिए 45 दिन का समय देने से भड़के छात्र, बोले इतने समय में सिलेबस भी पूरा नहीं होगा। इसके अलावा बेरोजगारी पर भी सरकार को घेरा।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स ने सोमवार को आयोग की मनमानी के खिलाफ इंदौर स्थित ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में स्टूडेंट्स मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। स्टूडेंट्स ने सोमवार को आयोग की मनमानी के खिलाफ इंदौर स्थित ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। 2023 की प्री परीक्षा के परिणाम के बाद मुख्य परीक्षा के लिए सिर्फ 45 दिनों का समय दिया गया है। इस बात पर स्टूडेंट्स नाराज हैं। उनका कहना है कि शासन हमारी सुनवाई नहीं कर रहा है। स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। स्टूडेंट्स की मांग है कि जब तक आयोग के चेयरमैन खुद आकर संवाद नहीं करते तब तक विरोध जारी रहेगा। इसके अलावा 2019-20 के रोके गए 13 प्रतिशत रिजल्ट को भी जारी करने के लिए स्टूडेंट्स मांग कर रहे हैं।
सोमवार को दोपहर में काफी संख्या में स्टूडेंट्स आयोग के ऑफिस पहुंचे। स्टूडेंट्स ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। स्टूडेंट्स प्रकाश भगत ने बताया कि 2023 की प्री परीक्षा के परिणाम आए हैं। अब हमें मुख्य परीक्षा के लिए सिर्फ 45 दिन का समय दिया जा रहा है। इसके पहले 2019, 2020, 2021 और 2022 की परीक्षा में छह से आठ महीने का समय दिया गया था। आयोग के अधिकारियों को खुद समझना चाहिए कि क्या 45 दिन में तैयारी संभव है। हम इतने कम समय में कैसे तैयारी करें। हमें कम से कम तीन महीने का समय तो दिया जाना चाहिए। सरिता शर्मा ने कहा कि इतने कम समय में स्टूडेंट्स अपना सिलेबस पूरा नहीं कर पाएंगे। कई स्टूडेंट्स का इस बार आखिरी अटैम्ट है और इसके बाद वे दायरे से बाहर हो जाएंगे।
डबल इंजन की सरकार कर रही मजाक
विरोध प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स ने कहा कि मप्र में 45 लाख से अधिक लोग बेरोजगार हैं। चुनाव के पहले सरकार ने कहा था कि मोदी की गारंटी है और हम ढाई लाख सरकारी पदों को भरेंगे। अभी मप्र सरकार ने 60 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। यह सरकार बेरोजगारों के साथ मजाक कर रही है। हम मांग कर रहे हैं कि 2024 में 500 पद भरे जाने चाहिए।
विज्ञापन
हमें मुख्य परीक्षा की कापियां दिखाई जाएं
स्टूडेंट्स ने यह भी मांग की है कि 2018 तक मुख्य परीक्षा की कॉपियां दिखाईं जाती थी। बाद में उन्हें स्टूडेंट्स को दिखना बंद कर दिया गया। प्रशासन को हमारी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं की जाएंगी हम इसी तरह से विरोध करते रहेंगे।