फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   startup park indore

startup park indore: पांच साल में एक हजार करोड़ में बनेगा इंदौर का स्टार्टअप पार्क

Tue, 21 Mar 2023 09:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 21 Mar 2023 09:30 PM IST
सार

- 450 करोड़ की प्रस्तावित राशि का दो गुना से अधिक होने का अनुमान
 

विज्ञापन
startup park indore
बैठक के दौरान चर्चा करते अधिकारी और जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में बन रहे स्टार्टअप पार्क के लिए 450 करोड़ रुपए की राशि प्रस्तावित की गई थी जिसके एक हजार करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है। स्टार्टअप पार्क बनने में पांच साल का समय लग सकता है और इस दौरान प्रस्तावित राशि अप्रत्याशित तौर पर बढऩे की भी पूरी संभावना है। मंगलवार को इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) में आयोजित बैठक में यह बात अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने कही। उन्होंने कहा कि मप्र सरकार का फोकस इसे मध्यभारत का सबसे शानदार स्टार्टअप पार्क बनाने पर है। इसके लिए कितनी राशि लगेगी इस बात की किसी को चिंता नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें कितनी भी राशि लगे पर सरकार इसे सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट बनाकर रहेगी। 
विज्ञापन


मलेशिया की कंपनी को दिया प्रोजेक्ट
प्रस्तावित स्टार्टअप पार्क योजना हेतु वेरीटास (मलेशिया) एवं मेहता एंड एसोसिएट्स द्वारा संयुक्त रूप से कन्सेप्ट प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया एवं उस पर सुझाव आमंत्रित किए गए। बैठक में उपस्थित महानुभाव ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। अध्यक्ष चावड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार इस योजना को धरातल पर उतारने को लेकर रेकार्ड समय में कार्यवाही सम्पन्न की है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इस योजना को गंभीरता से पटल पर उतारने का प्रयास सराहनीय है। साथ ही इसके जो लाभार्थी है, उनको बुलाकर वार्ता की यह बहुत उपयोगी है। आपने नए इंदौर की तस्वीर को निरोपित किया। निशांत खरे ने बताया कि इस योजना में स्थानीय लोगो को मौका मिले यह तो जरूरी है ही साथ ही यह मध्यप्रदेश की सपनों की योजना है। आपने कहा कि आज की बैठक में सभी सुझाव का क्रियान्वयन होना चाहिए। कलेक्टर इलैयाराजा टी ने कहा कि बहुत कम समय में इसके क्रियान्वयन की दिशा में कार्य करने हेतु प्राधिकरण बधाई का पात्र है।
विज्ञापन

          
21 एकड़ में बनेगा, 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आर.पी. अहिरवार ने बताया कि स्टार्टअप पार्क लगभग 21 एकड़ क्षेत्र में सुपर कॉरिडोर पर लवकुश चौराहे के समीप विकसित किया जाएगा। इस स्टार्टअप पार्क को सीधे मेट्रो रेल से जोड़ा जा सकेगा एवं इसकी बिल्डिंग की ऊंचाई लगभग 90 मीटर हो सकेगी। स्टार्टअप पार्क निर्माण से लगभग 20,000 लोगों को रोजगार मिलेगा अनेक रोजगार के अवसर निर्मित हो सकेंगे। अध्यक्ष चावड़ा ने बताया कि इस स्टार्टअप योजना में आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया जाएगा, जैसे- कन्वेशन सेन्टर, स्टार्ट-अप ऑफिसर्स, को-वर्किंग स्पेस, इनक्यूबेशन सेंटर, रिलेटेड लेब्स, शोरूम एवं ब्राण्ड डिटेल आऊटलेट, बैंक एवं एटीएम, इन्टरटेनमेंट झोन, रेस्टोरेन्ट, 5-स्टार होटल, कैफेटेरिया, पार्किंग स्पेस आदि। भविष्य में इंदौर को नई दिशा देने में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी एवं इससे इंदौर के सर्वांगिण विकास को एक नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, आइडीए उपाध्यक्ष राकेश (गोलू) शुक्ला, समन्वय स्टार्ट अप पॉलिसी डॉ. निशांत खरे,  मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आर.पी. अहिरवार, एम.पी.एस.ई.डी.सी. के प्रबंधक द्वारकेश सर्राफ, विधायक महेन्द्र हार्डिया एवं प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा एवं पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर निगम एम.आई.सी. सदस्य अश्विनी शुक्ला, निरंजनसिंह चौहान, बबलू शर्मा सहित स्टार्ट अप टीम के रजत, शानु मेहता, सुधांशु गुप्ता एवं सावन लढ्ढा उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed