{"_id":"64ba31775f9cb3af56087247","slug":"stabbed-the-policemen-when-caught-started-hitting-them-like-actors-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Crime News: पुलिसवालों को चाकू मारे, जब पकड़ाए तो अभिनेताओं की तरह स्टाइल मारने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Crime News: पुलिसवालों को चाकू मारे, जब पकड़ाए तो अभिनेताओं की तरह स्टाइल मारने लगे
Fri, 21 Jul 2023 06:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 21 Jul 2023 06:59 PM IST
सार
इंदौर में पुलिसकर्मियों को चाकू मारने का मामला, चेकिंग के दौरान किया था हमला, पकड़ाने पर भी नहीं दिखा डर
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी और हिरासत में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के अपराधियों में पुलिस का बिल्कुल खौफ नहीं बचा है। ताजा मामला पुलिसवालों पर चाकू से हमला करने का है। गुरुवार रात इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस के दो जवानों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो हिरासत में भी आरोपी हीरोपंती दिखाते रहे। मेडिकल के लिए ले जाते वक्त गाड़ी से उतरते ही एक आरोपी ने इस तरह अकड़ में अपने बालों को संवारा जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो। आरोपियों को मेडिकल के लिए एनवाईएस ले जाया गया था। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
चेकिंग के दौरान किया हमला
थाना प्रभारी पंकज त्रिवेदी के अनुसार सीआई सेल के 2 जवान भोला और रोशन यादव इलाके में ही भ्रमण कर रहे थे। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कुलकर्णी भट्टे पर करीब 8:30 बजे तीन युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। तीनों युवक राहगीरों से अभद्रता कर रहे थे। इसके साथ ही बहुत तेज गाड़ी चला रहे थे। जवानों ने जैसे ही बाइक सवार बदमाशों को रोका तो एक बदमाश ने रोशन यादव के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद भी वे रुके नहीं मारपीट कर वहां से भाग गए। रोशन को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत सामान्य है।
रात में ही पकड़ाए आरोपी
पुलिस अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लिया और रात में ही आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी हुई। पुलिस ने देर रात रितिक पुत्र जमुना लाल निवासी सुभाष कॉलोनी और हर्ष पुत्र हरिकिशन को हिरासत में ले लिया। दोनों को जब मेडिकल के लिए ले जाया गया तब दोनों हीरोपंती दिखाते नजर आए। दोनों में ही पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आया।
विज्ञापन
जी 20 के दौरान हुई घटना
यह घटना तब हुई जब शहर में जी 20 के लिए चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। इससे पता चलता है कि आम दिनों में शहर में सुरक्षा व्यवस्था का क्या हाल होता होगा और अपराधियों में पुलिस का कितना डर है।
पुलिस ने दोपहर में निकाला जुलूस
दोपहर में टीआई पैदल दोनों को खुद के इलाके में लेकर पहुंचे। यहां उठक बैठक लगवाई। वहीं डंडों से उनकी पिटाई की। दोनों बदमाश पुलिस के सामने माफी मांगते नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि जिसे चाकू मारा वह पुलिसकर्मी है। इतना ही नहीं गुंडे सड़क पर बार बार बैठकर आगे नहीं ले जाने की भीख मांगते नजर आए। गुंड़ों ने पुलिस हमारी बाप है को लेकर नारे भी लगाए।