{"_id":"648c783eda286245390b0a98","slug":"spiderman-movie-path-foundation-collector-ilayaraja-t-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"SpiderMan: मूवी देखने पहुंचे कलेक्टर, पांच सौ बच्चों के लिए तुरंत बुलाई आइस्क्रीम, जमकर लगाए देशभक्ति के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SpiderMan: मूवी देखने पहुंचे कलेक्टर, पांच सौ बच्चों के लिए तुरंत बुलाई आइस्क्रीम, जमकर लगाए देशभक्ति के नारे
Fri, 16 Jun 2023 08:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 16 Jun 2023 08:27 PM IST
सार
पाथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इंदौर कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों और सामाजिक संस्थाओं के बच्चों के साथ की खूब मस्ती
विज्ञापन
बच्चों के साथ मस्ती करते कलेक्टर
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने इंदौर की बस्तियों के बच्चों के साथ खूब मस्ती की। उन्होंने बच्चों के साथ स्पाइडरमैन मूवी देखी, उन्हें आइस्क्रीम खिलाई और देशभक्ति की खूब सारी बातें भी बताई। इस दौरान बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी।
पाथ फाउंडेशन के द्वारा 13 से 15 जून तक इंदौर के सपना संगीता सिनेमा हाल में जरूरतमंद बच्चों को स्पाइडरमैन मूवी दिखाई जा रही थी। बुधवार को इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी भी बच्चों के बीच पहुंचे। जब उन्हें पता चला कि बच्चों के लिए पापकार्न, चिप्स तो आए हैं आइस्क्रीम नहीं आई है तो उन्होंने खुद तुरंत फोन किया और सभी 500 बच्चों के लिए आइस्क्रीम बुलवाई। उन्होंने बच्चों को बताया कि मुझे खुद आइस्क्रीम बहुत पसंद है इसलिए मैं बच्चों को देखकर सबसे पहले यही पूछता हूं कि इनके लिए आइस्क्रीम आई है कि नहीं।
छोटी छोटी खुशियां ही बड़ा रूप लेती हैं
कलेक्टर ने बच्चों से बात करते हुए कहा कि छोटी छोटी खुशियां ही बड़ा रूप लेती हैं। जिस तरह से आज इन संस्थाओं ने आपको यह खुशियां दी हैं आप भी एक दिन अच्छे नागरिक बनकर देश को इस तरह खुशियां लौटाना। उन्होंने कहा कि हर बच्चा देश का भविष्य है और हमें हर बच्चे को संजोकर रखना है। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और कई संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे।