फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   soybean crop heavy rain impact barish indore

Indore News: भारी बारिश से खराब हुई फसलें, सोयाबीन को सबसे अधिक नुकसान, खेतों में भरा पानी

Sun, 17 Sep 2023 12:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 17 Sep 2023 12:48 PM IST
सार

पहले पानी की कमी ने सोयाबीन सूखी और अब जो सोयाबीन बची हुई थी वह भारी बारिश से खराब हो गई। खेतों में पानी भरा हुआ है और किसान परेशान है।
 

विज्ञापन
soybean crop heavy rain impact barish indore
सोयाबीन की फसल। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर संभाग में पहले सूखे की वजह से किसान परेशान था क्योंकि सोयाबीन की फसल मुरझा गई थी। कम दिनों में पकने वाली सोयाबीन को सूखे के समय सबसे अधिक नुकसान हुआ और अधिक दिनों में पकने वाली सोयाबीन बच गई थी। अब भीषण बारिश ने अधिक दिनों में पकने वाली सोयाबीन को भी बर्बाद कर दिया है। खेतों में पानी भरा हुआ है और किसान परेशान है। 
विज्ञापन


शुक्रवार से शनिवार को इंदौर संभाग में 11 इंच बारिश हुई। इंदौर के आसपास के सभी क्षेत्र पानी में डूबे हुए हैं। देपालपुर, सांवेर, महू, हातोद में भी भारी बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। इससे सोयाबीन की दोनों तरह की फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश नहीं थमी और खेतों में पानी जमा रहा तो सारी फसलें खराब हो जाएंगी।
विज्ञापन


किसानों से पता चलेगी सही स्थिति
एग्रीकल्चर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एसएस राजपूत का कहना है कि भारी बारिश से 80 से 100 दिनों की वैरायटी वाली सोयाबीन को नुकसान हो सकता है। क्योंकि वो पकने ही वाली थी। जो सोयाबीन 100 से 120 दिनों में पकने वाली थी उसे अधिक नुकसान की संभावना कम है। जल्द ही विभाग किसानों से बात करके सही स्थिति पता करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी, तालाब के पास के खेतों में ज्यादा नुकसान
जिन किसानों के खेत नदी, तालाबों के पास हैं उन्हें तो बहुत अधिक नुकसान हुआ है। उनके खेतों में पानी पूरी तरह से भरा हुआ है। यदि एक से दो दिन में पानी रुकने के बाद मौसम नहीं खुला तो पूरी फसल खराब हो जाएगी। इन किसानों के खेत पूरी तरह से पानी में डूबे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed