फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Son kills father by hitting him with a brick in Indore

Indore News: इंदौर में बेटे ने ईट मारकर कर दी पिता की हत्या

Mon, 13 Mar 2023 12:23 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 13 Mar 2023 12:23 AM IST
सार

रविवार को पिता और बेटे में फिर विवाद हो गया था। दोनो जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। इस बीच बेटे हितेश ने पिता के सिर पर ईट से वार कर दिया। सिर पर चोट लगते ही पिता गिर पड़े और बेहोश हो गए।

विज्ञापन
Son kills father by hitting him with a brick in Indore
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

रंगपंचमी के दिन इंदौर में एक कलयुगी बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिए। दोनो आए दिन झगड़ते रहते थे,लेकिन रविवार को बेटे ने पिता को सिर पर ईट फेंक कर मार दी, जो पिता के लिए जानलेवा साबित हुई। बेटा पिता की मौत की खबर सुनते ही घर से फरार है।

विज्ञापन

 

एमजी रोड पुलिस के अनुसार घटना देवी अहिल्या मार्ग की है। यहां रहने वाले हितेश का उसके पिता सुनील से अक्सर विवाद होता था। मां निशा ने बताया कि वह दोनो बेटियों को लेकर अपने एक रिश्तेदार के यहां उषा फाटक चली गई थी। शाम को घर लौटी तो हितेश घर के बाहर सो रहा था और पति सुनील कमरे के भीतर घायल अवस्था में थे। उनके सिर से खून भी बह रहा था। पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मौत की खबर आते ही भाग गया बेटा
रविवार को पिता और बेटे में फिर विवाद हो गया था। दोनो जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। इस बीच बेटे हितेश ने पिता के सिर पर ईट से वार कर दिया। सिर पर चोट लगते ही पिता गिर पड़े और बेहोश हो गए। जब अस्पताल से पिता की मौत का हितेश को पता चला तो वह घर से भाग गया। अब पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और फरार बेटे को खोज रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed