फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   solar panel price benefits government subsidy schemes har ghar solar indore

सोलर पैनल: Online Form भरिए, सब्सिडी और फायदे दिलाने खुद आपके घर आएंगे निगम कर्मचारी

Tue, 06 Feb 2024 06:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 06 Feb 2024 06:56 PM IST
सार

सबसे अधिक सोलर पैनल लगवाने वाले पार्षद को मिलेगी वार्ड के विकास के लिए 51 लाख रुपए की पुरुस्कार राशि, सोलर की सब्सिडी और फायदों के लिए लांच हुई वेबसाइट, महापौर ने शुरू किया सौर मित्र अभियान

विज्ञापन
solar panel price benefits government subsidy schemes har ghar solar indore
महापौर पुष्यमित्र भार्गव - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में मंगलवार को सौर मित्र अभियान की शुरुआत हुई। रविन्द्र नाट्य गृह में आयोजित कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसका शुभारंभ किया। विद्युत प्रभारी जीतू यादव ने बताया कि हर घर सोलर से अब हमारा शहर स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है। शहर को सोलर सिटी बनाने के उद्देश्य से सौर मित्र अभियान शुरू किया गया है। हर घर सोलर अभियान ऐप व वेबसाइट लांच की गई है जिस पर पंजीयन करते ही नागरिकों को इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। 
विज्ञापन


कैसे करें एप्लाई
हर घर सोलर अभियान ऐप व वेब साइट के माध्यम से पंजीकृत करें, महापौर के सौर मित्र अभियान में सहभागिता का संकल्प लें, अपने घर पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना के लिए नगर निगम की टीम द्वारा निरीक्षण, सौर संयंत्र के लिए वेंडर का चयन, सौर संयंत्र स्थापना के लिए आवेदन करें, वित्तीय सहायता के लिए आवेदन करें, भारत सरकार की सब्सिडी के लिए आवेदन कर, स्वच्छ ऊर्जा का आनंद लें।
विज्ञापन


निगम ने जनता के लिए यह लिंक भी जारी की है।
https://har-ghar-solar-indore-41023.web.app/resolutionform

कई स्तर पर मिलेंगे पुरुस्कार
महापौर भार्गव ने कार्यक्रम में कहा कि वार्ड में सबसे अधिक सोलर संयंत्र लगाने वाले पार्षद को वार्ड के विकास के लिए 51 लाख रुपए की पुरुस्कार राशि दी जाएगी। दूसरे नंबर पर आने वाले वार्ड को 25 और तीसरे नंबर पर आने वाले वार्ड को 10 लाख रुपए की पुरुस्कार राशि दी जाएगी। शहर की जिस भी कालोनी में सर्वप्रथम शत-प्रतिशत सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे, उस कालोनी में 10 लाख रुपए के अतिरिक्त विकास कार्य भी महापौर द्वारा करवाए जाएंगे। झोन में सर्वाधिक सोलर संयंत्र लगाने पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता के तहत झोन के झोनल अधिकारी को आगामी 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर भार्गव ने कहा कि हर घर सोलर के तहत सौर मित्र अभियान में जनभागीदार से इंदौर को सोलर सिटी बनाने का हमारा लक्ष्य है, इसके लिए आप सभी नागरिकों के साथ ही जनप्रतिनिधियों के सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा इंदौर के लिए कहा गया था कि इंदौर एक दौर है क्योंकि जब देश के अन्य शहर कोई काम के बारे में सोचते हैं उसके पहले इंदौर वह काम कर चुका होता है। विदित हो कि इंदौर नगर निगम द्वारा विगत वित्तीय वर्ष में क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी के साथ ही सोलर सिटी बनाने के लिए बजट में प्रावधान किया गया था।  


हरदा की घटना की जानकारी मिलते ही रोका कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान हरदा में हुई दुखद घटना की सूचना प्राप्त होने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा कार्यक्रम को विराम देते हुए घटना में मृत हुए, नागरिकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की तथा निगम के फायर से संबंधित अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने व प्रभावित लोगों की सहायता करने के निर्देश दिए।

सौर मित्र बनने के फायदे
1. बिजली के बिल में छुटकारा, लगभग 15 वर्षों के लिए मुफ्त बिजली (5 साल में शुरुआती लागत वसूलने के बाद) 
2. कार्बन उत्सर्जन में कमी के कारण स्वस्थ व सतत वातावरण का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed