{"_id":"64bbceaf284fe99a7f0b8f65","slug":"six-inches-more-rain-than-average-in-july-in-indore-more-rain-in-july-after-ten-years-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore:इंदौर में जुलाई में औसत से छह इंच बारिश ज्यादा, दस साल बाद जुलाई मेें ज्यादा बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore:इंदौर में जुलाई में औसत से छह इंच बारिश ज्यादा, दस साल बाद जुलाई मेें ज्यादा बारिश
Sat, 22 Jul 2023 06:16 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sat, 22 Jul 2023 06:16 PM IST
सार
जुलाई माह में औसत 12 इंच बारिश होती है। इस साल इंदौर में अब तक 18 इंच बारिश हो चुकी है। शुक्रवार को 24 घंटे में तीन इंच बारिश हो गई और शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया।
विज्ञापन
शनिवार को भी इंदौर मेें बारिश हुई।
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में शहर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों लगातार वर्षा हो रही है। शुक्रवार रात के बाद शनिवार शाम भी शहर में जमकर बारिश हुई। रुक रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। इंदौर में जुलाई माह में औसत 12 इंच बारिश होती है, लेकिन इस साल इंदौर में अब तक 18 इंच बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
24 घंटे में 75 मिमी बारिश हुई
शुक्रवार को 24 घंटे में तीन इंच बारिश हो गई। इससे शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया। इस बार मानसून इंदौर तक भले ही देरी से आया हो, लेकिन बरसने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहा है। जुलाई माह के औसत कोटे से छह इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। अभी माह खत्म होने में नौ दिन शेष है। जिस हिसाब से मानसून इंदौर पर मेहरबान है, उससे तो लगता है कि जुलाई बारिश के मामले में रिकॉर्ड बनाएगी।
विज्ञापन
दो घंट में एक इंच बारिश
शनिवार शाम को इंदौर में तेज बारिश हुई। दो घंटे में एक इंच पानी शहर में बरसा। तेज बारिश के कारण सड़कें लबालब हो गईं और यातायात बाधित होने लगा। पलासिया चौराहा, बीआरटीएस, महूनाका, हेमू कालानी चौराहा, स्टाॅर चौराहा पर एक फीट से ज्यादा पानी था, हालांकि बारिश रुक रुक कर होने के कारण ज्यादा हालात नहीं बिगड़े।
विज्ञापन
1973 में 30 इंच वर्षा हुई थी
10 साल बाद जुलाई में इतनी बारिश हो रही है। जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश का रिकार्ड वर्ष 1973 के नाम पर दर्ज है। तब जुलाई माह में 30 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई थी।
तीन चार दिन तेज बारिश होगी
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून द्रोणिका, कोटा, गुना, दमोह, रायपुर से होकर ओडिशा में बने कम दबाव के क्षेत्र से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।
विदर्भ और उससे लगी मध्यप्रदेश की सीमा पर विपरीत दिशा की पूर्वी एवं पश्चिमी हवाओं का टकराव बरकार है। इससे आने वाले तीन-चार दिनों में तेज व मध्यम बारिश हो सकती है। 24 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में फिर एक सिस्टम सक्रिय हो जाएगा। उसका असर इंदौर संभाग में 1 अगस्त तक रहेगा।
2013 में जुलाई में 22 इंच पानी बरसा
इंदौर में 10 साल पहले 2013 में जुलाई में 22.2 इंच बारिश हुई थी। यह रिकॉर्ड इस साल बारिश तोड़ सकती है, क्योंकि अब तक 18 इंच से ज्यादा पानी बरस चुका है। इस साल जुलाई में 24 घंटे में सीजन की सबसे ज्यादा बारिश शुक्रवार को हुई। एक दिन में तीन इंच पानी बरसा। 24 घंटे में जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश 1913 में 27 जुलाई को हुई थी। तब एक दिन में इंदौर में 11.56 इंच बारिश हुई थी और कई इलाके जलमग्न हो गए थे। 10 अगस्त 1981 को एक दिन में 8.37 इंच बारिश भी हो चुकी है।
