{"_id":"6576d0c769d6d1f40208b3c7","slug":"sip-mutual-fund-stock-market-share-bazar-investment-tips-by-experts-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 17 हजार करोड़ रुपए की हर महीने एसआईपी, म्यूच्यूअल फंड पहुंचा 50 लाख करोड़ पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 17 हजार करोड़ रुपए की हर महीने एसआईपी, म्यूच्यूअल फंड पहुंचा 50 लाख करोड़ पार
Mon, 11 Dec 2023 02:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:35 PM IST
सार
इंदौर में हुए आयोजन में अतिथियों ने शेयर बाजार की गति और उसकी बारीकियों पर अपनी बात रखी एवं उससे संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए।
विज्ञापन
इंदौर में हुआ आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीएआई की इंदौर सीए शाखा दिल्ली की कमेटी फॉर मेंबर इन इंडस्ट्री एंड बिजनेस के तत्वाधान में ब्रिलियंट कंवेंशन सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उन सदस्यों ने भाग लिया, जो उद्योग व कारोबार जगत में बतौर सीएफओ या अन्य पद पर कार्यरत हैं। इंदौर सीए शाखा के चेयरमैन सीए मौसम राठी ने बताया कि देश में म्यूच्यूअल फंड 50 लाख करोड़ के पार पहुंच चुका है। प्रति माह 17000 करोड़ से ऊपर एसआईपी में निवेश हो रहा है। सही मायनों में भारत का शेयर मार्केट अब परिपक्व हो गया है। भारत की अर्थव्यवस्था चार ट्रिलियन डॉलर यानी 40 खरब डॉलर या चार लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।
कार्यक्रम का उद्घाटन शेयर बाजार के जाने माने विश्लेषक सीए अनिल सिंघवी, आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष सीए मनोज फडनीस, आईसीएआई के काउंसिल सदस्य एवं कमेटी के चेयरमैन सीए दुर्गेश काबरा के साथ काउंसिल सदस्य सीए केमिशा सोनी एवं सीए रोहित रुआटीया ने किया।
मुख्य वक्ता एवं अतिथि सीए अनिल सिंघवी ने शेयर बाजार की गति और उसकी बारीकियों पर अपनी बात रखी एवं उससे संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। उन्होंने कहा कि हमेशा आशावान रहना आवश्यक है, बिना आशा के वास्तविकता संभव नहीं है। फाइनेंशियल मार्केट के एनफ्लूइंसर के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने के पहले यह देख लेना चाहिए कि उसका अनुभव कितना है। मंदी और गिरावट का कितना दौर उसने देखा है, क्योंकि सलाह देना अति सरल है परंतु उसके परिणाम सलाह मानने वाले को भुगतना पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी शेयर को कीमत के हिसाब से रखे रखने के बजाय समय अनुसार रखें, यदि उस शेयर का मूल्य कम हो रहा है तो भी होल्ड करें और बढ़ रहा है तब भी होल्ड करें, लंबे समय में ऐसे शेयर जबरदस्त मुनाफा देते हैं।
विज्ञापन
सबसे बड़ी तेजी
सिंघवी ने कहा कि भारत अपने सबसे बड़ी तेजी के बाज़ार में बैठा है और इस तेजी में ना केवल आय बढ़ानी है बल्कि इसमें हमको अपनी संपत्ति को कई गुना करना है। ये तेजी सही मायनों में सभी सेक्टर में बढ़ रही है इस बाजार को रिटेलर्स नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। अमृतकाल पूर्ण होने तक निफ्टी 2- 2.50 लाख करोड़ का होगा। डिफेंस, फार्मा और कैपिटल गुड्स वाले सेक्टर में निवेश निश्चित ही बड़ा मुनाफा देगा, अभी इनमें बहुत गुंजाइश है। सीए स्वप्निल कोठारी, सीए पंकज कोठारी, सीए आनंद जोशी, सीए अनीश महेश्वरी और सीए आदित्य चमड़िया ने सीएफओ बनने की यात्रा को कैसे प्लान कर अमल में लाएं, इस पर अपना अनुभव साझा किया।
कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों मे आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष मनोज फडनीस, सीए दुर्गेश काबरा, सीए कमिशा सोनी, पवन सिंघानिया, सीए रोहित रुआटीया, सीए कीर्ति जोशी, सीए आनंद जैन ने संबोधित किया। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों का संचालन सीए स्वर्णिम गुप्ता, सीए रजत धानुका, सीए अमितेष जैन ने किया एवं आभार सीए अतिशय खासगीवाला ने माना। कार्यक्रम में विभिन्न इंडस्ट्री के सीएफऔ, वाइस प्रेसिडेंट, डायरेक्टर, एकाउंट हेड सहित 200 से अधिक सदस्य उपस्थित थे। इंदौर ब्रांच के सचिव सीए स्वर्णिम गुप्ता ने बताया कि एक अन्य कार्यक्रम में आईसीएआई ऑडिटोरियम में सीए, सीए स्टूडेंट्स, समाज के प्रबुद्ध जन, स्टॉक ब्रोकर फर्म, इनवेस्टर आदि के लिए एक अलग परिचर्चा रखी गई थी। इसमें कैपिटल मार्केट 2024 विषय पर अनिल सिंघवी ने संबोधित किया। कार्यक्रम मे 600 से अधिक लोग उपस्थित थे।