{"_id":"64a7cf2d10ded767060647a6","slug":"singer-neha-singh-rss-peshab-kand-news-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: आरएसएस को बदनाम करने के मामले में गायिका नेहासिंह के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: आरएसएस को बदनाम करने के मामले में गायिका नेहासिंह के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज
Fri, 07 Jul 2023 02:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 07 Jul 2023 02:09 PM IST
सार
पेशाब कांड को इंगित करते हुए नेहासिंह ने एक ट्वीट किया जिसमें काली टोपी और खाकी नेकर भी दिखाई गई है।
विज्ञापन
नेहासिंह
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक गायिका नेहासिंह राठौर के खिलाफ इंदौर में पुलिस शिकायत हुई है। 'यूपी में का बा' गाने से सुर्खियां बटोरने वाली नेहासिंह ने एक ट्वीट किया है जिसके कारण यह शिकायत दर्ज हुई है। भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक और एडवोकेट निमेष पाठक ने यह शिकायत दर्ज करवाई है और इसे आपत्तिजनक बताते हुए भावनाएं आहत करने वाला करार दिया है। नेहा इससे पहले भी कई राजनीतिक विवादों में फंस चुकी हैं।
इंदौर में गुरुवार देर रात निमेष पाठक ने यह पुलिस शिकायत दर्ज कराई। निमेश ने कहा कि मप्र के सीधी में आदिवासी पर हुए पेशाब कांड को इंगित करते हुए नेहासिंह ने ताजा ट्वीट किया था। इसमें एक व्यक्ति किसी दूसरे पर पेशाब करता दिख रहा है। ट्वीटर पोस्ट में नेहा राठौर ने काली टोपी और खाकी नेकर भी दिखाई है। इस पर विधि प्रकोष्ठ ने आपत्ति ली है।
संघ की छवि खराब करने की कोशिश
पाठक ने गायिका के खिलाफ आइटी एक्ट की धारा 67 और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। पाठक ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कहा कि यह संघ की छवि खराब करने और गलत चित्रण की कोशिश है। किसी अन्य पर पेशाब करते व्यक्ति के सिर पर संघ की पहचान काली टोपी लगाई गई है। साइड में खाकी नेकर दिख रही है। सीधे तौर पर यह संघ की छवि खराब करने की कोशिश है। ट्वीट को नेहासिंह के आधिकारिक ट्वीटर हैंडर से किया गया है। इसके ऊपर नेहा ने शीर्षक दिया है 'एमपी में का बा'। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गायिका राठौर यूपी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर अपने गीतों के जरिए भी विवादों में फंस चुकी है।