फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   shri shri ravi shankar vigyan bhairavi

श्री श्री रविशंकर बोले: पशुओं की बलि बंद करें, पशुता की बलि दें

Sun, 26 Mar 2023 08:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 26 Mar 2023 08:33 PM IST
सार

भक्तों को रविशंकर ने विज्ञान भैरव की बारीकियों को भी समझाया
 

विज्ञापन
shri shri ravi shankar vigyan bhairavi
श्री श्री रविशंकर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आर्ट ऑफ लिविंग के अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के शहर आगमन के दूसरे दिन ब्रिलिएन्ट कन्वेंशन सेंटर में करीब 3500 श्रद्धालु गुरुदेव के ज्ञान और ध्यान चर्चा से लाभान्वित हुए। इस विशेष शिविर में गुरुदेव ने शिवजी द्वारा मां पार्वती को दिए गए गूढ़ तकनीकों व रहस्यों के बारे में बताया, जो विज्ञान भैरव नामक प्राचीन ग्रंथ में वर्णित है। साथ ही इन तकनीकों पर सहजता से ध्यान कैसे किया जा सकता है, यह भी बताया। सभी लोगों ने बड़ी सहजता से ध्यान का अनुभव भी लिया। गुरुदेव ने बताया की शिष्य का पहला लक्षण है कि वह स्वीकार करते हैं 'मैं कुछ नहीं जानता'। निर्भीक और चुनौती के लिए तैयार रहना शिष्य होने का दूसरा गुण है। गुरुदेव ने यह भी कहा कि मनुष्य जीवन में सूक्ष्म की और यात्रा जरूरी है। सम्पूर्ण जीवन को भी एक चुनौती की तरह लें तो सब ठीक हो जाता है। शक्ति को खो देना बुढ़ापे का लक्षण है। शक्ति बढ़ाने के लिए साधना जरूरी है।"अंधकार में भी ज्ञान छिपा है। ज्ञान देने वाली भी काली है, जीवन में नकारत्मकता क्षणिक त्वरित ही है। इसीलिए थोड़ा रुककर निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि पशु बलि रोकना चाहिए पशु बलि की जगह पशुता की बलि देनी चाहिए।
विज्ञापन


युवाओं में व्यक्तित्व विकास में उपयोग हेतु कार्यक्रम के समापन के पश्चात गुरुदेव के साथ कई विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए। यह कार्यक्रम युवाओं को ध्यान और योग के प्रति जागृत करने हेतु और गलत आदतों से दूर रखने में सहायक होती है।इस कार्यक्रम में शहर के आर्ट ऑफ लिविंग श्रद्धालुओं के साथ-साथ बाहर के भी शहर से आए और प्रदेशों से आए लोगों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed