फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP News garland of shoes was thrown on judge table in Indore

MP News: इंदौर में जज की टेबल पर फेंकी जूतों की माला, आरोपी बोला- इंसाफ नहीं मिला इसलिए ऐसा किया

Tue, 28 May 2024 08:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 28 May 2024 08:15 PM IST
सार

इंदौर जिला कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक बुजुर्ग ने जज की तरफ जूतों की माला फेंक दी। यह टेबल पर गिरी। कोर्ट में मौजूद वकीलों ने तुरंत आरोपी को पकड़ा। उसे पुलिस के हवाले करने के बाद माला को टेबल से हटवाया।

 

विज्ञापन
MP News garland of shoes was thrown on judge table in Indore
बुजुर्ग को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर जिला कोर्ट में एक बुजुर्ग ने जज की टेबल पर जूते की माला फेंक दी। मंगलवार को हुई इस घटना के बाद वकीलों ने बुजुर्ग की पिटाई कर दी और इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए। बताया जा रहा है कि वह बुजुर्ग अपने पक्ष में फैसला नहीं होने से नाराज था। पिटाई के बाद वकीलों ने जूतों की माला फेंकने वाले बुजुर्ग को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामला दर्ज हो सकता है। घटनाक्रम से सब हक्का-बक्का रह गए। वकीलों ने तत्काल जज की टेबल पर से जूते की माला को हटवाया।

विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर इंदौर की कोर्ट नंबर 40 में हुई है। रास्ते के विवाद के 12 साल पुराने एक मामले को कोर्ट ने खारिज कर दिया। इससे फरियादी नाराज हो गया। वह अपने साथ जूते की माला छुपाकर लाया था। फैसला सुनते ही उसने वह माला जज की टेबल की ओर उछाल दी और विरोध जताया। जूते की माला फेंकते ही वकीलों ने उसे पकड़ा और पिटाई शुरू कर दी। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


क्या है मामला
जूतों की माला फेंकने वाले मोहम्मद सलीम ने बताया कि 2012 में मस्जिद कमेटी ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। सलीम कोहिनूर कॉलोनी में फातिमा मस्जिद के पास रहता है। नगर निगम में शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस पर उसने कोर्ट में केस दायर कर मस्जिद के अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की। कोर्ट में अपने पक्ष में फैसला नहीं आने की वजह से वह नाराज था। वह कपड़ों में छिपाकर जूतों की माला लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलीम को पहले से अंदेशा था
सलीम को पहले से अंदेशा था कि फैसला मस्जिद कमेटी के पक्ष में ही जाएगा। इसलिए वह पहले से ही जूतों की माला बनाकर कपड़ों में छुपाकर लाया था। एमजी रोड थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार को फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने केस खारिज कर दिया। फैसला जांच में हुई नपती के आधार पर लिया गया। 


महिलाओं में हुआ झगड़ा, शादी का मामला मारपीट तक पहुंचा
मंगलवार को जिला कोर्ट में दो महिलाओं के बीच मारपीट की भी घटना हुई। यहां एक युवती और महिला में विवाद हो गया। यहां वकीलों को बीच बचाव करने के लिए उतरना पड़ा। कोर्ट सुरक्षा में तैनात पुलिसवालों को वकील मौके पर बुलाते रहे लेकिन झगड़ा खत्म होने तक कोई नहीं पहुंचा था। मामला एक नाबालिग की शादी कराने का था। इसे लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। एक युवती और महिला आपस में मारपीट करने लगीं। कोर्ट परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मौके पर मौजूद वकीलों ने उन्हें अलग किया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों पक्षों को एमजी रोड थाने लेकर पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed