{"_id":"67a635459204edc61c0d43c6","slug":"shocking-suicides-indore-news-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 16 साल की छात्रा ने जान दी, छोटी बहन ने फंदे पर देखा और मां को बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 16 साल की छात्रा ने जान दी, छोटी बहन ने फंदे पर देखा और मां को बताया
Fri, 07 Feb 2025 10:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:01 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के हीरानगर इलाके में 16 साल की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि तेजाजी नगर में एक मिस्त्री ने भी जान दे दी। पुलिस जांच में शुरुआती कारण पारिवारिक तनाव और पढ़ाई का दबाव बताया जा रहा है।
विज्ञापन
रितिका
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के हीरानगर इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 16 साल की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो उसकी छोटी बहन ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोग जब उसके कमरे में पहुंचे, तो वह फंदे पर झूलती मिली।
छोटी बहन ने मां को जानकारी दी
घटना वीणानगर क्षेत्र की है और मृतका की पहचान रितिका (16) पुत्री दिनेश ठरके के रूप में हुई है। छोटी बहन ने सबसे पहले उसे लटका देखा और तुरंत अपनी मां को बुलाया। इसके बाद पिता को सूचित किया गया, जिसके बाद वे उसे पास के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि घटना के समय मां घर के कामों में व्यस्त थी, जबकि पिता जिम गए हुए थे।
परीक्षा के तनाव में थी
मृतका कक्षा 11वीं की छात्रा थी और उसके प्री-एग्जाम चल रहे थे। शुक्रवार को उसकी परीक्षा थी, जिससे वह तनाव में थी। पिता दिनेश ने बताया कि रात को जब उन्होंने बेटी से बात की तो वह काफी नर्वस लग रही थी। उन्होंने उसे समझाया कि पढ़ाई को लेकर तनाव न ले, लेकिन उसने कुछ भी नहीं कहा और अपने कमरे में चली गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शुरुआती जांच में पढ़ाई के तनाव को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
मिस्त्री ने फांसी लगाकर जान दे दी
इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में भी एक अन्य आत्महत्या की घटना सामने आई, जहां एक मिस्त्री ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कृपाल घाटी में रहने वाले सुभाष (पुत्र कालू कनासे) का शव शुक्रवार सुबह उनके घर में फंदे पर झूलता मिला। परिवार के लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार, सुभाष मिस्त्री का काम करते थे और गुरुवार रात उनकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान उन्होंने गुस्से में आकर अपने बेटे पर हाथ उठा दिया, जिससे घर में तनाव का माहौल बन गया। इस घटना के बाद वह अपने कमरे में गए और वहां फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।