फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Shastri Bridge Indore: Many parts of 70 year old Shastri Bridge are dilapidated, a major accident can happen a

Shastri Bridge Indore: 70 साल बूढ़े शास्त्री ब्रिज के कई हिस्से जर्जर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Tue, 28 May 2024 06:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 28 May 2024 06:29 PM IST
सार

ब्रिज का 70 साल पहले हुआ था। शहर में रहने वाले कई लोगों की पीढि़यां इस ब्रिज का उपयोग कर रही है। शहर के ट्रैफिक के बढ़ते दबाव के कारण कुछ वर्षों पहले पटेल ब्रिज बनाया गया था, लेकिन फिर भी शास्त्री ब्रिज से ट्रैफिक लोड़ कम नहीं हुआ।

विज्ञापन
Shastri Bridge Indore: Many parts of 70 year old Shastri Bridge are dilapidated, a major accident can happen a
शास्त्री ब्रिज के कई हिस्से हो चुकेे है खतरनाक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर का सबसे पुराने शास्त्री ब्रिज हर दिन लाखों वाहनों का बोझ उठा रहा है, लेकिन अब उसकी उम्र पूरी हो चुकी है। ब्रिज के कई हिस्से जर्जर है। नया ब्रिज बनाने की सुगबुगाहट भी ए दिन उठती रहती है, लेकिन इस चक्कर में नगर निगम पुराने ब्रिज की मरम्मत भी नहीं कर रहा है। इस लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैै।

विज्ञापन

इस ब्रिज का 70 साल पहले हुआ था। शहर में रहने वाले कई लोगों की पीढि़यां इस ब्रिज का उपयोग कर रही है। शहर के ट्रैफिक के बढ़ते दबाव के कारण कुछ वर्षों पहले पटेल ब्रिज बनाया गया था, लेकिन फिर भी शास्त्री ब्रिज से ट्रैफिक लोड़ कम नहीं हुआ।

विज्ञापन

शास्त्री ब्रिज अब मरम्मत मांग रहा है। ब्रिज के फुटपाथ कई हिस्सों में धंस रहे हैै। बिजली का एक खंबा एक माह से आधा टूटकर गांधी हाॅल उद्यान में पड़ा है। रैैलिंग वाले हिस्से में कई जगह दरारें आ चुके है। पैदल यात्रियों के लिए चढ़ने वाली एक सीढ़ी टूट गई है और उसके सरिए खतरनाक तरीके से बाहर निकाले हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की सलाहकार समिति के अतुल शेठ का कहना है कि पुराने शास्त्री ब्रिज को तोड़कर नया शास्त्री ब्रिज बनाने की बात भी उठ रही है,लेकिन सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर यह फैसला लेना होगा, क्योकि पहले ब्रिज का वैकल्पिक मार्ग जरुरी है। पहले चार लेन नया ब्रिज बनाया जाए, फिर पुराने ब्रिज को तोड़कर चारलेन नया बनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed