फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Shadow fog in Indore, coolness also increased due to lack of sunlight

Indore Weather: इंदौर मेें छाया कोहरा, धूप नहीं निकलने से ठंडक भी बढ़ी

Thu, 26 Jan 2023 11:03 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 26 Jan 2023 11:03 AM IST
सार

इंदौर मेें बुधवार को दिन का तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था, लेकिन  बुधवार रात का तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।  गुरुवार को सुबह से शहर में कोहारा छाने से ठंडक बढ़ गई। 

विज्ञापन
Shadow fog in Indore, coolness also increased due to lack of sunlight
इंदौर में सुबह से कोहरा छाया रहा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में मौसम फिर पलट गया। गुरुवार सुबह शहरवासी नींद से जागे तो कोहरे से सामना हुआ। सूरज भी कोहरे में गुम हो गया। धूप नहीं निकलने से शहर में ठंडक भी बढ़ गई। इस कारण गुरुवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। 
विज्ञापन


शहरवासियों ने ठंड के इस सीजन में पहली बार शहर को कोहरे के आगोश में देखा। रविवार को भी शहर में धुंध छाई थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम खुल गया था, लेकिन  गुरुवार को न तो आसमान साफ था न सूर्य देवता नजर आए। सुबह कई जगह अलाव भी जलते देखे गए। 
विज्ञापन


26 जनवरी को अवकाश और मौसम सुहाना होने के कारण कई लोग पिकनिक मनाने निकल गए। मौसम विभाग का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर दक्षिण हवाओं के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। गुरुवार को इंदौर के आसपास के इलाकों में मावठा भी गिर सकता है। भोपाल में सुबह हल्की बारिश भी हुई। बुधवार को दिन का तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था, लेकिन बुधवार रात का तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घट गई दृश्यता
कोहरा छाया रहने के कारण इंदौर में दृश्यता 1500 मीटर रह गई, हालांकि कोहरे के कारण यातायात प्रभावित होने जैसी परेशानी नहीं आई, लेकिन राजमार्गों पर वाहनों की स्पीड कोहरे के कारण कम रही। हवा भी 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक शहर में ठंडक रहेगी और तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed