{"_id":"65d995a73e6f8f01ad01ba0c","slug":"sgsits-college-senior-students-hit-liquor-bottle-on-junior-s-head-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"SGSITS College: सीनियर छात्रों ने जूनियर के सिर पर मारी शराब की बोतल, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SGSITS College: सीनियर छात्रों ने जूनियर के सिर पर मारी शराब की बोतल, गंभीर घायल
Sat, 24 Feb 2024 12:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:37 PM IST
सार
कॉलेज के कार्यक्रम के दौरान हुई कहासुनी मारपीट तक पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के लिए छात्रों को पकड़ा। बोतल मारने वाले फरार।
विज्ञापन
मारपीट में घायल हुआ छात्र और हंगामे का दृश्य।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के SGSITS कॉलेज (श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस) में छात्रों के बीच मारपीट हुई। इसमें एक छात्र को गंभीर चोट लगी और कई अन्य छात्र भी घायल हो गए। सेकेंड ईयर और फोर्थ ईयर के छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट हुई। घटना के बाद तुकोगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया।
कॉलेज में प्रोग्राम चल रहे हैं। शुक्रवार रात में कॉलेज के बाहर चाय की दुकान पर इंजीनियरिंग के छात्रों के बीच बातचीत में तनातनी हुई। इसके बाद सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को पीट दिया। सेकेंड ईयर के छात्र प्रियांशु राठौर की आंख में गंभीर चोट आई। बताया जा रहा है कि सीनियर छात्र ने प्रियांशु के सिर पर शराब की बोतल मार दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी छात्र भाग गए। कुछ को गिरफ्तार करके पूछताछ की गई है।
फैकल्टी के सामने हुई मारपीट
बताया जा रहा है कि जब मारपीट हुई तब वहां पर कॉलेज की कई फैकल्टी भी मौजूद थी। उनके सामने ही हंगामा चलता रहा। देर रात तक छात्र एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे और झगड़ते रहे। इस दौरान कई छात्रों ने गाली गलौच की और एक दूसरे पर पत्थर भी फेंके।