फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Sent 32 elders to Shirdi from Indore airport, pilgrimage started for the first time by plane

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट से 32 बुजुर्गों को शिर्डी के लिए भेजा, विमान से पहली बार शुरू हुई तीर्थ यात्रा

Tue, 23 May 2023 06:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 23 May 2023 06:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बोले भौतिक सुख के साथ आध्यात्मिक प्रगति भी आवश्यक, हवाई जहाज द्वारा श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा करवाने वाला पहला प्रदेश बना मध्यप्रदेश 
 

विज्ञापन
Sent 32 elders to Shirdi from Indore airport, pilgrimage started for the first time by plane
तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होते यात्री - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर एयरपोर्ट से मंगलवार को पहली बार किसी शासकीय योजना में 32 बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा पर भेजा गया। इंदौर एयरपोर्ट से यह यात्रा दोपहर 12.25 बजे नियमित विमानसेवा से शिर्डी के लिए रवाना हुई। इस यात्रा में आगर मालवा जिले के 32 यात्री इंदौर से शिर्डी के लिए रवाना हुए। यह यात्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप कराई गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने संकल्प लिया था कि मप्र में बुजुर्गों को अब रेल के साथ हवाई जहाज से भी तीर्थों की यात्रा कराई जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हवाई जहाज द्वारा इंदौर से शिर्डी जा रहे आगर मालवा के 32 तीर्थ यात्रियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हवाई जहाज द्वारा श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा करवाने वाला मध्यप्रदेश पहला प्रदेश है। इंदौर से शिर्डी हवाई जहाज द्वारा जाने वाले यात्रियों को मुख्यमंत्री चौहान ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार ने तीर्थ दर्शन योजना को बंद कर दिया था। अब मध्यप्रदेश सरकार ने योजना में नए आयाम जोड़े हैं।
विज्ञापन

     
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा प्रधानमंत्री मोदी  का मानना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज से यात्रा करने का पात्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति की जीवन की एक बड़ी इच्छा होती है तीर्थ दर्शन। भौतिक सुख के साथ आध्यात्मिक प्रगति भी आवश्यक है। मध्यप्रदेश सरकार रेल यात्रा द्वारा तीर्थ दर्शन करवाती थी। अब हवाई जहाज से यात्री विभिन्न स्थानों पर जा रहे हैं। संस्कृति मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि श्रवणकुमार ने अपने माता-पिता को तीर्थ-दर्शन कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मध्यप्रदेश के सभी इलाकों के बड़े-बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करा रहे हैं। इंदौर एयरपोर्ट पर तीर्थयात्रियों के रवाना होने के अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, एयरपोर्ट डायरेक्टर सी वी रवींद्रन एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अजय देव शर्मा भी उपस्थित थे। आगर जिले के विभिन्न ग्रामों से आए बुजुर्ग तीर्थ यात्री मंगल गीत गाते हुए यात्रा पर रवाना हुए। इस अवसर पर एयरपोर्ट में आकर्षक साज-सज्जा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed