फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Seema's lawyer Singh said- it is wrong for Sachin to use body shaming words like lappu and jhingur

Indore: सीमा के वकील सिंह ने कहा- सचिन के लिए लप्पू और झिंगूर जैसे बाॅडी शैमिंग के शब्द इस्तेमाल करना गलत

Sun, 03 Sep 2023 05:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 03 Sep 2023 05:39 PM IST
सार

सीमा के वकील सिंह ने कहा कि सीमा ने कोई कानून नहीं तोड़ा। पाकिस्तान में उसे उसके पति ने मौखिक तलाक दिया था। इसके बाद सचिन के साथ नेपाल में उसका विवाह हुआ। उसने अपना धर्म बदला और सचिन के साथ नोएडा में रह रही है।

विज्ञापन
Seema's lawyer Singh said- it is wrong for Sachin to use body shaming words like lappu and jhingur
सीमा हैदर के वकील एपी सिंह - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पाकिस्तान से आकर नोएडा के सचिन मीणा से विवाह करने वाली सीमा हैदर का केस लड़ रहे वकील एपी सिंह रविवार को इंदौर में थे। उन्होंने सीमा अौर सचिन को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स को आपत्तिजनक बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा सीमा के पति सचिन के लिए लप्पू और झिंगूर जैैसे शब्दों का इस्तेमाल करना गलत है। सार्वजनिक रुप से बाॅडी शैमिंग के लिए भी कानून बना है। सचिन के लिए जिस मिथलेश भाटी ने यह बातें कही, उन्हें हमने नोटिस भी भेजा है। उन्होंने खेद भी व्यक्त किया हैै। सिंह ने कहा कि जब सीमा को सचिन पसंद है तो फिर दूसरों को उसके बारे में बोलने का कोई हक नहीं है।

विज्ञापन

सीमा के वकील सिंह ने कहा कि सीमा ने कोई कानून नहीं तोड़ा। पाकिस्तान में उसे उसके पति ने मौखिक तलाक दिया था। इसके बाद सचिन के साथ नेपाल में उसका विवाह हुुआ। उसने अपना धर्म बदला और सचिन के साथ नोएडा में रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वह दुबई से नेपाल के रास्ते अपने पासपोर्ट पर भारत आई। इसके बावजूद उसे गिरफ्तार किया गया। जब अदनान सामी को हमारे देश में रहने के लिए अनुमति मिल जाती है तो फिर सीमा को नागरिकता मिलना चाहिए। सिंह ने कहा कि सीमा की जान को खतरा है। कई धार्मिक संगठन उसे धमकियां दे चुके हैै।

अपने बच्चों को नहीं लाना चाहती थी

वकील सिंह ने कहा कि सीमा ने उसके पहले पति से कहा था कि वे बच्चों को रख ले, लेकिन वह राजी नहीं था। सीमा भी भारत में बच्चों को नहीं लाना चाहती थी, लेकिन सचिन ने बड़ा दिल रखते हुए कहा कि वह बच्चों के साथ सीमा को अपनाने के लिए तैैयार है, इसके बाद सीमा बच्चों के साथ भारत आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed