फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Security guard was crossing the track with moped in Indore, died due to train collision

Indore News: इंदौर में मोपेड से पटरी पार कर रहा था सुरक्षाकर्मी, ट्रेन की टक्कर से मौत

Thu, 08 Dec 2022 01:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 08 Dec 2022 01:32 PM IST
सार

इंदौर के लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के पास एक हादसे में सुरक्षागार्ड की जान चली गई। वह अपने दोपहिया वाहन पर सवार होकर रेल की पटरी पार कर रहा था। तबी ट्रेन आ गई। वह पटरी पार करता, उससे पहले ट्रेन उसे टक्कर मारकर आगे बढ़ गई।

विज्ञापन
Security guard was crossing the track with moped in Indore, died due to train collision
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के पास 35 वर्षीय युवक जितेंद्र तोमर रात को अपने घर से स्कूटी पर निकला था। वह अभिनंदन नगर क्षेत्र का निवासी है। वह रेलवे क्रासिंग पहुंचा और स्कूटी पर बैठकर ही रेलवे ट्रेक क्रॉस कर रहा था। तभी तेज रफ्तार से ट्रेन आ गई। जितेंद्र ट्रेन को देख नहीं पाया और ट्रेन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जितेंद्र के फोन की कॉल लिस्ट से परिजनों के नंबर तलाशे और कॉल लगाकर घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि यह हादसा था या आत्महत्या। जितेंद्र एक मॉल में सुरक्षाकर्मी का काम करता था। परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और तीन छोटे बच्चे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वह रात को घर से कह कर निकला था कि थोड़ी देर में आता हुं, लेकिन कुछ समय बाद मौत की मनहूस खबर आ गई। उधर एक अन्य सड़क हादसे में मूसाखेड़ी क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक को एक वाहन ने टक्कर मारी। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed