फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Sawan somvar in Indore, two inches of rain in one and a half hours in the evening

Indore: इंदौर में भीगा सावन सोमवार, शाम को डेढ़ घंटे में दो इंच बारिश

Mon, 17 Jul 2023 08:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 17 Jul 2023 08:43 PM IST
सार

सोमवार को दिन का तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताहभर शहर मेें बारिश का दौर जारी रहेगा। 
 

विज्ञापन
Sawan somvar in Indore, two inches of rain in one and a half hours in the evening
पलासिया क्षेत्र में सड़क तालाब बन गई। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में 12 जुलाई के बाद बारिश रोज शाम को अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। सावन सोमवार को शिव का अभिषेक करने बारिश की बूंदे धरती पर आई। दो तीन दिन से कभी पूरब तो कभी पश्चिमी क्षेत्र में बादल बरस रहे थे, लेकिन सोमवार शाम को डेेढ़ घंटे पूरे शहर में बादल झूम कर बरसे।

विज्ञापन


दो इंच बारिश बारिश के सड़कों को तालाब मेें तब्दील कर दिया। निचले इलाकों में जलजमाव भी हुआ, लेकिन बारिश थमने के कारण पानी नालों में भी बह गया। तालाबों का जलस्तर भी बारिश के कारण बढ़ गया है और शहर के आसपास के झरने भी बहने लगे है।

विज्ञापन

शहर में अब तक 17 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है, हालांकि अभी बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है। इंदौर मेें 40 इंच बारिश पूरे सीजन में होती है। शहर के उपर लगातार काले बादल छाए रहने से धूप भी नहीं निकल रही है। तापमान भी सप्ताह भर से सामान्य से कम ही दर्ज हो रहा है। सोमवार को दिन का तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताहभर शहर मेें बारिश का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तालाबों का जलस्तर भी बढ़ा

सप्ताहभर से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के तालाबों का जलस्तर भी बढ़ गया है। यशवंत सागर तालाब में 17 फीट पानी भर चुका है,जबकि पिपलियापाला तालाब का जलस्तर 11 फीट हो गया है। नदियों में बहाव बढ़ने से गाद भी बह गई है और नदियां भी साफ नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed