फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Savni Bhatt singer story youth yuva diwas 2024

युवा दिवस विशेषः चार भाषाओं में गाने वाली सुरीली सावनी !

Thu, 11 Jan 2024 11:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 11 Jan 2024 11:32 PM IST
सार

Savni Bhatt विभिन्न विधाओं की सिंगर होने के साथ म्यूजिक कंपोजर भी हैं। राइटिंग में भी दिखा रहीं हुनर।

विज्ञापन
Savni Bhatt singer story youth yuva diwas 2024
Savni Bhatt - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

कल युवा दिवस Yuva Diwas से पहले पढ़िए इंदौर से नाता रखने वाली सावनी की कहानी जो इन दिनों फिल्मों, विज्ञापनों एवं सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हो रही हैं। वे शास्त्रीय संगीत के साथ गायकी की विभिन्न विधाओं में अपने बेहतर काम के लिए पहचानी जा रही हैं। इंदौर के युवा अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया को चौंका रहे हैं। इसी कड़ी में एक प्रमुख नाम है सावनी भट्ट Savni Bhatt। सावनी चार भाषाओं हिन्दी, मराठी, बंगाली और अंग्रेजी में गाने गाती हैं। एक प्लेबैक सिंगर हैं और राइटिंग और म्यूजिक कंपोजिंग में भी नए आयाम गढ़ रही हैं।
विज्ञापन


मोदी से संवाद करने वाली टीम में चुनी गई
सावनी भट्ट एनसीसी एयरविंग में जूनियर विंग कैडेट रह चुकी हैं। वे गणतंत्र दिवस परेड कैम्प में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने वाली चुनिंदा कैडेट्स की टीम में भी रही हैं। सावनी अभी मुंबई विद्यापीठ से एमए म्यूजिक कर रही हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन मीठीबाई कॉलेज से अंग्रेजी भाषा में किया है। नौंवी कक्षा से ही सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारियां करने की शुरुआत करने के बावजूद भी दिल की सुनी। आगे प्लेबैक सिंगिग में ही अपना करियर बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया बहुत मजबूत साधन
सावनी ने बताया कि आज सोशल मीडिया प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बहुत ही मजबूत माध्यम है। यदि आप कुछ नया करते हैं। आप प्रतिभावान हैं तो आपको बहुत जल्दी लोग पसंद करने लगेंगे। उनका मानना है कि इसका एक दूसरा पहलू यह भी है कि तुरंत मिली चमक से खुद को कभी प्रभावित न होने दें। आजकल कुछ युवा एक दो गाने वायरल होते ही सीखना छोड़ देते हैं। फिर उनका करियर आगे नहीं बढ़ पाता। सावनी ने हाल ही में एक विज्ञापन के लिए प्लेबैक सिंगिग की है जिसे माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है। इस विज्ञापन पर मिलियन व्यू आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed