फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Satta Ka Sangram: BJP said in Indore - Akshay's arrival is their decision, Congress said - public will answer

Satta Ka Sangram: इंदौर में भाजपा बोली- अक्षय का आना उनका निर्णय, कांग्रेस ने कहा- जनता जवाब देगी

Sun, 05 May 2024 07:02 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 May 2024 07:02 PM IST
सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में हैं। यहां सुबह चाय पर चर्चा की गई। अक्षय बम के पाला बदलने से जनता में नाराजगी रही। शाम को इसी मुद्दे पर हमने राजनेताओं से बात की। 

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: BJP said in Indore - Akshay's arrival is their decision, Congress said - public will answer
इंदौर में सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में मौजूद भाजपा-कांग्रेस समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Satta Ka Sangram: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। जो आज मध्यप्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र में हैं। इंदौर में इस बार मुद्दों से हटकर अक्षय बम का किस्सा चर्चा में है।
विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस पर उठाए सवाल
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे का कहना है कि भाजपा को इंदौर की जनता ने नौ लोकसभा चुनाव में प्रचंड विजय दी है। यहीं नहीं विधासनभा चुनाव में भी भाजपा ने सभी 9 सीटें जीती हैं। इस बार भी भाजपा की प्रचंड जीत तय थी, लेकिन अक्षय कांति बम का भाजपा में आना उनका निजी निर्णय है। लोकतंत्र में हम अपने दल को बढ़ाने में सभी कोशिश करते हैं। मैं प्रश्न करता हूं कि कांग्रेस का डमी कैंडिडेट कहां है। देवेंद्र सिंह यादव को टिकट नहीं दे रही पार्टी, ऐसा क्यों? 
विज्ञापन
विज्ञापन



अक्षय ने विश्वासघात किया 
कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव का कहना है कि जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट देना था, गलती हुई है। अक्षय बम पर पार्टी ने भरोसा किया था, उसने विश्वासघात किया। फिर प्रश्न ये है कि जब ये लोग कह रहे हैं कि भाजपा जीत रही थी तो उन्हें इस तरह का कृत्य करने की जरूरत क्यों आन पड़ी। आज सुमित्रा महाजन जी का बयान है कि लोगों के फोन आ रहे हैं कि वे भाजपा को नहीं नोटा को वोट देंगे। ये महाजन ने अपनी बात कह दी है। उन्होंने जनता को इशारा कर दिया है। 



भाजपा का दल विस्तार करना है
इस पर जवाब देते हुए आलोक दुबे का कहना है कि देवेंद्र सिंह का वीडियो सामने आया था, जिसमें वो खुद कह रहे हैं कि कांग्रेस ने पैसे वाले को अपना टिकट बेच दिया है। ये कांग्रेस का आंतरिक मसला है। हमें अपने दल का विस्तार करना है। ताई के बयान को दुष्प्रचार की तरह कांग्रेस फैला रही है। भाजपा के एक अन्य नेता का कहना है कि कांग्रेस कैंडिडेट का कहना है कि फोन पर पैसा मांग रहे हैं तो कब तक सहते। इस पर देवेंद्र यादव का कहना है कि अक्षय कांति बम का कहना है कि मुझे सपोर्ट नहीं मिल रहा, ये गलत है। मैं खुद रोज सुबह से लगा रहता था, मुझे पता है हकीकत। अन्य कांग्रेसी नेता अमित चौरसिया का कहना है कि अक्षय जी पहले दिन से मान रहे थे कि मैं बलि का बकरा हूं, उनके मन में सत्ता पक्ष का डर बैठ गया था। उनके प्रकरण सामने आने लगे। उन्हें डराया गया। कांग्रेस ने उन्हें लगातार सपोर्ट किया है। वे पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं। 

भाजपा का देगी जनता जवाब
आम आदमी पार्टी के पीयूष का कहना है कि मप्र में हमारी पार्टी इंडिया गठबंधन की जूनियर पार्टी है। इसलिए हमने कोई फॉर्म नहीं भरा। भाजपा तो हमेशा से ऐसी ही राजनीति करते हैं। महाराष्ट्र देखिए, मप्र देखिए, ये तोड़ने की राजनीति करते हैं। भाजपा का प्रेशर पॉलिटिक्स है। अक्षय डर गए, इंदौर की जनता में बहुत दम है। आने वाले समय में भाजपा के इस कुकृत्य का जवाब दिया जाएगा। भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। 


विकास से कांग्रेस को दिक्कत
गोविंद पुरोहित का कहना है कि शहर में विकास हुआ है। भाजपा जो भी काम करता है, कांग्रेस को उसमें दिक्कत रहती ही है। बात स्मार्ट सिटी, सफाई की हो रही है तो कह दूं कि नगर निगम की कचरा कलेक्शन की गाड़ी घर-घर समय पर आती है, आप उस समय घरों से नहीं निकलेंगे तो कचरा कैसे हटेगा। मेट्रो का काम हो रहा है, इन्हें इस पर भी आपत्ति है। जहां शहर में जगह है वहां ऊपर से, और जहां बसाहट है, वहां अंडरग्राउंड मेट्रो का रास्ता बनाया गया है। पर कांग्रेस को सिर्फ सवाल उठाना है। 

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed