फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Sarfaraz was in Hong Kong for ten years, from where he traveled to China and Pakistan

Alert: जिस सरफराज पर लगे आतंकी संगठनों से जुड़े होने के आरोप, वह 10 साल तक हॉन्गकॉन्ग में रहा, PAK भी गया था

Tue, 28 Feb 2023 02:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 28 Feb 2023 02:54 PM IST
सार

एनआईए के इनपुट पर पकड़े गए संदिग्ध सरफराज से पुलिस अब पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि भारत में उसका आना-जाना किन शहरों में था। वह किन लोगों से मिलता था। वह दस साल तक हांगकांग में रहा। वहीं से दूसरे देशों की यात्राएं की। 

विज्ञापन
Sarfaraz was in Hong Kong for ten years, from where he traveled to China and Pakistan
NIA - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के अलर्ट के बाद हिरासत में लिए गए संदिग्ध आतंकवादी सरफराज मेमन ने दस साल हांगकांग में बिताए। पुलिस को उसके पास पासपोर्ट भी वहीं का मिला है। किसी को इस बात को लेकर शक न हो, इसलिए उसने हांगकांग से ही चीन की यात्राएं की। वहां जाकर ट्रेनिंग ली। पाकिस्तान में ट्रेनिंग के तो मामले पहले भी सामने आए हैं। यह पहला मौका है जहां चीन में ट्रेनिंग की बात सामने आई है। 

विज्ञापन


उसके पासपोर्ट में दस से ज्यादा बार चीन की एंट्री मिलने के बाद ही एनआईए ने उसकी निगरानी की। फिर मुबंई पुलिस को उसका आधार कार्ड मिला था। एनआईए से मिले इनपुट के आधार पर ही उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अफसर उसके परिवार के अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रहे हैं। उसका एक भाई कुवैत में भी रहता है। हांगकांग से वह भारत भी आता था। उसका परिवार इंदौर में रहता है। इस वजह से उसका इंदौर ज्यादा बार आना होता था। यहां भी वह जगह बदल-बदलकर रहता था। पहले वह खजराना में रह चुका है। वहां उसकी एक दुकान भी है। पासपोर्ट पर उसका पता चंदन नगर की ग्रीन पार्क काॅलोनी के फातिमा अपार्टमेंट का है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि भारत में उसका आना-जाना किस शहर में ज्यादा होता था। वहां वह किन लोगों से मिलता था। उसका मुबंई काफी जाना हुआ है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है कि उसका संपर्क किन लोगों से था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed