{"_id":"649715998f6196819d0b8f3a","slug":"sara-ali-khan-khajrana-ganesh-mandir-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sara Ali Khan: अचानक खजराना गणेश मंदिर पहुंची सारा, भक्त भी हो गए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sara Ali Khan: अचानक खजराना गणेश मंदिर पहुंची सारा, भक्त भी हो गए हैरान
Sat, 24 Jun 2023 09:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 24 Jun 2023 09:41 PM IST
सार
- पंडित ने कहा बिना सूचना के यहां पर आई, फिल्मों की सफलता के लिए की प्रार्थना, इसके पहले भी सारा यहां पर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
खजराना गणेश मंदिर में सारा
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान शनिवार शाम को इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में पहुंची। सारा के साथ उनकी टीम के सदस्य भी थे। उन्हें अचानक मंदिर में देखकर वहां आए भक्त भी आश्चर्य में पड़ गए। शाम करीब पौने 5 बजे वह मंदिर आई और 15 मिनट तक रुकी। मंदिर के पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि सारा अली खान के पहले से आने की सूचना नहीं थी, वह अचानक ही मंदिर पहुंची। मंदिर के पुजारी पं. विनीत भट्ट और पं. पार्थ भट्ट ने सारा अली खान से भगवान का पूजन करवाया। सारा ने भगवान गणेश का विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करने के लिए आई थी। इस दौरान वह भी अचानक ही मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी।
45 दिन इंदौर में रुकी थीं सारा
गौरतलब है कि सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म झरा हट के जरा बच के की शूटिंग भी इंदौर में हुई है। फिल्म की शूटिंग के कई शॉट इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र, क्रिश्चियन कॉलेज, आरआर केट, राजबाड़ा क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर फिल्माए गए हैं। साथ ही महेश्वर व मांडू में भी फिल्म की शूटिंग हुई है। खास बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग करीब 45 दिन इंदौर में चली थी, जिसमें इंदौर के करीब 150 लोग भी फिल्म में काम कर चुके हैं। फिल्म अब तक 75 करोड़ की कमाई कर चुकी है। पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि सारा अली खान ने भगवान गणेश से प्रार्थना की है कि उनकी आने वाली फिल्में सुपरहिट जाएं। मंदिर में कुछ देर रुकने के बाद वह यहां से रवाना हुई।