फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Sanghvi had gone to invite Shah for the event, there was talk of joining BJP

Indore: शाह को आयोजन का आमंत्रण देने गए थे संघवी, भाजपा में जाने की चर्चा चल पड़ी

Mon, 31 Jul 2023 09:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 31 Jul 2023 09:24 PM IST
सार

 कांग्रेस नेता पंकज संघवी का कहना है कि हमने कैलाश विजयवर्गीय से चर्चा कर शाह से मिलने का समय लिया था। समाज के पदाधिकारियों से हवाई पट्टी पर शाह से सिर्फ 15 सेंकड की मुलाकात हुई। मैने उनसे गुजराती भाषा में चर्चा की।

विज्ञापन
Sanghvi had gone to invite Shah for the event, there was talk of joining BJP
शाह से मिलते संघवी - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में संभागीय सम्मेलन मेें शामिल होने आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कांग्रेस नेता पंकज संघवी की मुलाकात के कई कयास लगाए जा रहे है। सोशल मीडिया संघवी के भाजपा में जाने की चर्चा चल पड़ी, लेकिन संघवी ने इसे अफवाह बताया। दरअसल इंदौर में गुजराती समाज के शैक्षणिक संस्थान को शुरु हुए 100 वर्ष हो रहे है। 1923 में जेल रोड़ पर दो कमरों में स्कूल संचालित की थी।

विज्ञापन

अब गुजराती समाज के तीन दो स्कूल और एक काॅलेज है।तीन कैम्पस में 15 हजार से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययन करते है। गुजराती समाज इस साल 100 वर्ष पूरे होने पर इंदौर में बड़ा आयोजन करने की तैयारी रहा है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को समाज के पदाधिकारी बुलाना चाहते है।

विज्ञापन

पार्टी में जाने की चर्चा 15 सेकंड मेें नहीं होती

कांग्रेस के टिकट से विधायक, सांसद और मेयर का चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता पंकज संघवी का कहना है कि हमने कैलाश विजयवर्गीय से चर्चा कर शाह से मिलने का समय लिया था। समाज के पदाधिकारियों से हवाई पट्टी पर शाह से सिर्फ 15 सेंकड की मुलाकात हुई। मैने उनसे गुजराती भाषा में चर्चा की अ कहा था कि हम आयोजन में आपको आमंत्रित करना चाहते है। उन्होंने आयोजन के लिए डेट देने की सहमति दी। संघवी ने कहा कि भाजपा में जाने की बात में कोई दम नहीं है। 15 सेंकड में इस तरह की बातें नहीं होती है। शाह से हमने यह भी कहा कि था कि चाहे तो समाज के पदाधिकारी विधिवत आमंत्रण के लिए दिल्ली भी आ सकते हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed