फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Rs 500 crore project ready for Nehru Stadium, money will be raised by making commercial complex

Indore: नेहरू स्टेडियम के लिए पांच सौ करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार, कमर्शियल काम्प्लेक्स बनाकर जुटाएंगे पैसा

Wed, 06 Sep 2023 08:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 06 Sep 2023 08:23 PM IST
सार

नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुख्य स्टेडियम के अलावा छोटे नेहरू स्टेडियम, जोनल कार्यालय की जमीन भी शामिल किया जाएगा, ताकि सभी प्रमुख खेल गतिविधियों के मैदान एक ही जगह रहें। 

विज्ञापन
Rs 500 crore project ready for Nehru Stadium, money will be raised by making commercial complex
नेहरू स्टेडियम - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शहर की खेल गतिविधियों के केंद्र नेहरू स्टेडियम को तोड़कर नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसका प्रोजेक्ट नगर निगम ने तैयार कर लिया है। पीपीपी माॅडल पर बनने वाले इस काम्प्लेक्स पर 500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह राशि काम्प्लेक्स के एक हिस्से में कर्मशियल बिल्डिंग बनाकर जुटाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट के कंसलटेंट की एजेंसी तय हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट में स्टेडियम में क्रिकेट, हॉकी, फुटबाॅल ग्राउंड के अलावा इनडोर स्टेडियम भी होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के स्थापना दिवस पर नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प की घोषणा की थी। इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में दो से तीन साल का समय लगेगा।

विज्ञापन

नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुख्य स्टेडियम के अलावा छोटे नेहरू स्टेडियम, जोनल कार्यालय की जमीन भी शामिल किया जाएगा, ताकि सभी प्रमुख खेल गतिविधियों के मैदान एक ही जगह रहें। इसमें अंतरर्राष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल भी बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी कंपनी करेगी निर्माण
इसके निर्माण का जिम्मा स्मार्ट सिटी कंपनी को दिया गया है। कंपनी के सीईअो दिव्यांक सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट पीपीपी माॅडल पर तैयार किया गया है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा स्पोटर्स काम्प्लेक्स होगा। इस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 50 से ज्यादा दुकानें, फूड कोर्ट भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 साल पहले बना था स्टेडियम
नेहरू स्टेडियम का निर्माण 1963 में हुआ था। यहां 15 से ज्यादा खेल संगठनों के कार्यालय है। स्टेडियम के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जाता है। न मैदान को खेलने लायक बनाया जाता है और बिल्डिंग का रखरखाव होता है। स्टेडियम के कई हिस्से खतरनाक हो चुके हैं। नेहरू स्टेडियम शहर की विरासत है। स्टेडियम में अंतरर्राष्ट्रीय स्तर के कई मैच हुए। सचिन तेंदुलकर के 10 हजार रन इस स्टेडियम में पूरे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed