फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   robbery in day time indore goods worth twelve lakh rupee stolen

इंदौर में दिनदहाड़े तीन फ्लैट के ताले टूटे, 12 लाख का सामान चोरी

Sun, 19 Feb 2023 08:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 19 Feb 2023 08:43 PM IST
सार

राऊ बायपास का मामला, आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रहीं चोरियां, रहवासी परेशान
 

विज्ञापन
robbery in day time indore goods worth twelve lakh rupee stolen
इस तरह चोरों ने तोड़े ताले - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े चोरियां करने में भी नहीं डर रहे हैं। राऊ बायपास पर सिलिकॉन सिटी के पास बने पलाश परिसर आवास में रविवार को एक साथ तीन फ्लैट का ताला टूटा। चोरों ने दोपहर 11.30 से 12.30 के बीच में यहां से 12 लाख से अधिक का सामान चुरा लिया। सुनील साहू ने बताया कि उन्होंने अभी यहां पर फ्लैट लिया है और वे सामान शिफ्ट ही कर रहे थे। आते ही चोरी हो गई जिसमें उनका बहुत सारा सामान चला गया। सुनील ने बताया कि यहां पर पहले भी चोरियां होती रही हैं। कुछ दिन पहले ही उनके मित्र का बैग चोरी हुआ था जिसमें दो लाख रुपए का सामान चला गया था। सुनील ने बताया कि उनके घर के अलावा अभिक और विवेक त्रिवेदी के घर में भी चोरी हुई।
विज्ञापन


अभिक ने बताया कि मैं पीथमपुर फार्मा कंपनी में काम करता हूं। मैं सुबह 11.30 बजे परिवार के साथ सिलीकॉन सिटी मंदिर में पूजा के लिए गया था। वापस करीब सुबह 12.30 घर आया तो देखा कि मेरे फ्लैट का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला था। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखा सोने का हार, कंगन, कान की एयररिंग, नगद 13,000 रुपए, एचडीएफसी बैंक का एक एटीएम कार्ड चोरी हुआ। बाद में पड़ोसी सुनील साहू और विवेक त्रिवेदी के घर पर भी चोरी का पता चला। इसके बाद हमने राऊ पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई। टीआई नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने जल्द चोरों का पता लगाने की बात कही है। 
विज्ञापन


लगातार हो रही चोरियां
सुनील ने बताया कि इस क्षेत्र में चोरियां लगातार हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरी की वजह से अब वे यहां रहने में भी डरने लगे हैं। सुनील ने कहा कि रहवासी संघ की मीटिंग रखी गई है। जल्द ही सब एकजुट होकर अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed