{"_id":"647c46375ce05b8db70df443","slug":"riyaz-scared-the-girl-and-touched-the-bed-several-times-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: रियाज ने युवती को डराकर कई बार बेड टच किया, हिम्मत इतनी बढ़ गई की सड़क पर ही पकड़ लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: रियाज ने युवती को डराकर कई बार बेड टच किया, हिम्मत इतनी बढ़ गई की सड़क पर ही पकड़ लिया
Sun, 04 Jun 2023 01:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:37 PM IST
सार
आरोपी ने पीड़ित को रोका और हाथ पकड़ कर कहा मैं तुझे पसंद करता हूं, जब वह चिल्लाई तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोपी रियाज
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के विजय नगर इलाके में सहेली के साथ चौपाटी गई युवती को हत्या की धमकी मिली है। एक मनचला उसे कई दिन से परेशान कर रहा था और फिर उसने दिनदहाड़े यह हरकत कर दी। आरोपी ने पीड़ित को रोका और हाथ पकड़ कर कहा मैं तुझे पसंद करता हूं, जब वह चिल्लाई तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विजय नगर पुलिस ने 21 साल की युवती की शिकायत पर आरोपी रियाज खान निवासी नेहरू नगर, गली नंबर-7 के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि रियाज उसे कई दिनों से लगातार परेशान कर रहा है। कभी वह उसका नंबर मांगता तो कभी बेड टच करता था। वह पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। इससे परेशान होकर युवती ने पूरी घटना की जानकारी परिजन को दी। इसके बाद परिजन युवती को लेकर थाने गए और केस दर्ज करवाया।
मेघदूत चौपाटी पर पकड़ लिया हाथ
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने बताया कि रियाज आते-जाते उसे बुरी नीयत से घूरता और पीछा करता था। एक बार युवती अपनी सहेली के साथ मेघदूत चौपाटी गई तो आरोपी वहां पर भी वहां पहुंच गया। उसने बदतमीजी की और बेड टच किया। युवती ने चिल्लाकर विरोध किया तो वह धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
क्या करें इस तरह के मामलों में
पुलिस का कहना है कि यदि आपको कोई भी परेशान कर रहा है तो तुरंत अपने परिजन को इस बारे में जानकारी दें और फिर पुलिस में शिकायत करें। पुलिस लड़की का नाम गुप्त रखकर भी आरोपी पर कार्रवाई करती है। इस तरह के मामलों में डरना या लापरवाही करना भारी पड़ सकता है।