फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Religious Conversion hindu to christian Indore news hindu jagran manch

Indore News: धर्मांतरण के लिए 6 लाख रुपए और नौकरी, हिंदू जागरण मंच ने किया पर्दाफाश

Tue, 07 Jan 2025 10:55 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 07 Jan 2025 10:55 AM IST
सार

Indore News: विजय नगर क्षेत्र में धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक दंपति पर मजदूर परिवार को धर्म परिवर्तन के लिए रुपए और नौकरी का लालच देने का आरोप लगा। हिंदू जागरण मंच की सक्रियता से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Religious Conversion hindu to christian Indore news hindu jagran manch
जॉनी पुत्र जॉर्ज और उनकी पत्नी शैली - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में धर्मांतरण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने रात के समय एक दंपति को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला मजदूर परिवार की महिला गौरीबाई की शिकायत पर दर्ज किया गया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि दंपति उसे और उसके परिवार को ईसाई धर्म अपनाने के लिए रुपए और नौकरी का लालच दे रहे थे। हिंदू जागरण मंच के संयोजक राजकुमार टेटवाल और मानसिंह राजावत को स्कीम नंबर 136 में धर्मांतरण गतिविधि की सूचना मिली थी। वहां पहुंचने पर उन्होंने मजदूर परिवार से बात की और जॉनी नामक व्यक्ति और उसकी पत्नी शैली को पकड़ लिया। मानसिंह राजावत ने बताया कि दंपति को पुलिस को सौंप दिया है। 

विज्ञापन

केरल के रहने वाले हैं आरोपी दंपति
जॉनी और शैली ने पूछताछ के दौरान खुद को केरल का निवासी बताया और यह स्वीकार किया कि वे धर्मांतरण का काम करते हैं। हिंदू जागरण मंच के संयोजक राजकुमार ने बताया कि दंपति ने मजदूर परिवार को 6 लाख रुपए और नौकरी का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया था।

विज्ञापन


अलीराजपुर की गौरीबाई पर बना रहे थे दबाव
गौरीबाई, जो मूल रूप से जोबट, अलीराजपुर की निवासी है, ने पुलिस को बताया कि वह इंदौर में काम की तलाश में आई थी। जॉनी और शैली स्कीम नंबर 136 में किराये के मकान में रहते थे और एक साल पहले उनसे संपर्क किया था। दोनों ने धर्म ग्रंथों और धार्मिक पुस्तकों के माध्यम से बातचीत शुरू की और ईसाई धर्म अपनाने पर आर्थिक स्थिति सुधारने और अच्छी नौकरी का वादा किया। सोमवार शाम को जॉनी और शैली उनके घर आए और प्रवचन देने के साथ उनके बेटे और बेटी को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने लगे। उन्होंने धार्मिक पुस्तकों और मंत्रों का जाप करवाया। जब इस घटना की जानकारी अन्य लोगों को हुई, तो उन्होंने दंपति को रोका और हिंदू जागरण मंच को सूचना दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जॉनी पुत्र जॉर्ज और उसकी पत्नी शैली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed