{"_id":"6367c5a6a29d140bd17c14d9","slug":"records-of-electricity-distribution-broken-in-malwa-nimar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: मालवा–निमाड़ में बिजली वितरण के रिकॉर्ड टूटे, चौबीस घंटे में 10 करोड़ 40 लाख यूनिट बिजली दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: मालवा–निमाड़ में बिजली वितरण के रिकॉर्ड टूटे, चौबीस घंटे में 10 करोड़ 40 लाख यूनिट बिजली दी
Sun, 06 Nov 2022 08:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 06 Nov 2022 08:03 PM IST
सार
मालवा निमाड़ में 11 लाख किसानों ने कनेक्शन ले रखे हैं। इंदौर जिले में एक करोड़ 60 लाख यूनिट, धार जिले में एक करोड़ 50 लाख यूनिट, उज्जैन जिले में एक करोड़ 18 लाख यूनिट बिजली चौबीस घंटों के दौरान वितरित हुई है।
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं को करंट का झटका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर ने किसानों को बिजली देने के मामले में रिकॉर्ड बनाया है। मालवा-निमाड़ के करीब 11 लाख किसानों की मांग पर सिंचाई के लिए साथ ही घरेलू उपयोग के लिए 24 घंटे में 10 करोड़ 40 लाख यूनिट वितरित की गई। ये किसी एक दिन में दी जाने वाली बिजली की सबसे बड़ी मात्रा है।
मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि पिछले चौबीस घंटों के दौरान मालवा–निमाड़ में 10 करोड़ 40 लाख यूनिट बिजली वितरित हुई है। यह अब तक किसी भी वर्ष के किसी भी दिन में सर्वाधिक है। बता दें कि रबी सीजन में बिजली की मांग में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। साथ ही घरेलू, गैर घरेलू और औद्योगिक मांग भी पर्याप्त होने से मालवा–निमाड़ में बिजली की कुल मांग ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
तोमर ने बताया कि मालवा निमाड़ में 11 लाख किसानों ने कनेक्शन ले रखे हैं। क्षेत्र में खेती के लिए रोज लाखों कृषि पंप चल रहे हैं। इससे मांग में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा इंदौर जिले में एक करोड़ 60 लाख यूनिट, धार जिले में एक करोड़ 50 लाख यूनिट, उज्जैन जिले में एक करोड़ 18 लाख यूनिट बिजली चौबीस घंटों के दौरान वितरित हुई है। इसी तरह रतलाम, खरगोन व देवास जिलों में 80 लाख यूनिट से ज्यादा की आपूर्ति एक दिन में हुई। अन्य जिलों में भी बिजली की मांग में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उसके अलावा दो दिन से मौसम में भी करवट ली है। तापमान बढ़ने के कारण शहरी क्षेत्रों में भी पंखे कूलर,एसी चलने से बिजली की खपत बढ़ गई है।