{"_id":"65dc9f9fed4023f2b10b8049","slug":"ranji-trophy-2024-madhya-pradesh-andhra-pradesh-match-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: रोमांचक मुकाबले में मप्र ने आंध्रा को चार रन से हराया, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranji Trophy: रोमांचक मुकाबले में मप्र ने आंध्रा को चार रन से हराया, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई
Mon, 26 Feb 2024 07:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 26 Feb 2024 07:56 PM IST
सार
इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया मैच, अनुभव अग्रवाल ने दूसरी पारी में आंध्र प्रदेश की टीम के 6 विकेट लिए और वे प्लेयर ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
इंदौर होलकर स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी मैच का दृश्य।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर होलकर स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 2024 के चौथे रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने आंध्र को 4 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आंध्र प्रदेश जैसी मजबूत टीम को हराकर मध्य प्रदेश तमिलनाडु के बाद सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। शुभम शर्मा की कप्तानी वाली मध्य प्रदेश की टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 81.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 234 रन बनाए। यश दुबे ने 45 रन की पारी खेली और हिमांशु मंत्री 49 और सारांश जैन 41 रन बनाकर आउट हुए। वहीं आंध्रा की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए 172 रन बनाकर ढेर हो गई।
इस तरह मध्य प्रदेश को 62 रनों की बढ़त मिली। मैच में रोमांचक मोड़ तब आया जब मध्य प्रदेश की टीम अपनी दूसरी पारी में 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 43 रन हिमांशु मंत्री ने बनाए। इस तरह आंध्रा के सामने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य था लेकिन आंध्रा की टीम दूसरी पारी में 165 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एक समय पर टीम का स्कोर 161 पर 8 विकेट था लेकिन गेंदबाज अनुभव अग्रवाल ने पहले गिरिनाथ रेड्डी को चलता किया और फिर अश्विन हेब्बर को कुलवंत खेजरोलिया ने LBW आउट किया और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। अनुभव अग्रवाल ने दूसरी पारी में आंध्र प्रदेश की टीम के 6 विकेट निकाले और वे प्लेयर ऑफ द मैच हासिल करने में सफल हुए।
2021-22 में मप्र ने जीता था रणजी का खिताब
मध्य प्रदेश ने आखिरी बार 2021-22 सीजन में खिताब जीता था। अब हेड कोच चंद्रकांत पंडित के नेतृत्व में उनकी युवा टीम की नजरें एक और खिताब अपने नाम करने पर होगी। सेमीफाइनल 2 मार्च से शुरू होने वाले हैं। सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश का मुकाबला किस टीम से होगा यह अभी तक तय नहीं हुआ है।