फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ranji trophy 2024 madhya pradesh andhra pradesh match

Ranji Trophy: रोमांचक मुकाबले में मप्र ने आंध्रा को चार रन से हराया, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई

Mon, 26 Feb 2024 07:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 26 Feb 2024 07:56 PM IST
सार

इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया मैच, अनुभव अग्रवाल ने दूसरी पारी में आंध्र प्रदेश की टीम के 6 विकेट लिए और वे प्लेयर ऑफ द मैच बने।

विज्ञापन
ranji trophy 2024 madhya pradesh andhra pradesh match
इंदौर होलकर स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी मैच का दृश्य। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर होलकर स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 2024 के चौथे रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने आंध्र को 4 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आंध्र प्रदेश जैसी मजबूत टीम को हराकर मध्य प्रदेश तमिलनाडु के बाद सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। शुभम शर्मा की कप्तानी वाली मध्य प्रदेश की टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 81.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 234 रन बनाए। यश दुबे ने 45 रन की पारी खेली और हिमांशु मंत्री 49 और सारांश जैन 41 रन बनाकर आउट हुए। वहीं आंध्रा की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए 172 रन बनाकर ढेर हो गई।
विज्ञापन


इस तरह मध्य प्रदेश को 62 रनों की बढ़त मिली। मैच में रोमांचक मोड़ तब आया जब मध्य प्रदेश की टीम अपनी दूसरी पारी में 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 43 रन हिमांशु मंत्री ने बनाए। इस तरह आंध्रा के सामने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य था लेकिन आंध्रा की टीम दूसरी पारी में 165 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एक समय पर टीम का स्कोर 161 पर 8 विकेट था लेकिन गेंदबाज अनुभव अग्रवाल ने पहले गिरिनाथ रेड्डी को चलता किया और फिर अश्विन हेब्बर को कुलवंत खेजरोलिया ने LBW आउट किया और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। अनुभव अग्रवाल ने दूसरी पारी में आंध्र प्रदेश की टीम के 6 विकेट निकाले और वे प्लेयर ऑफ द मैच हासिल करने में सफल हुए।
विज्ञापन


2021-22 में मप्र ने जीता था रणजी का खिताब
मध्य प्रदेश ने आखिरी बार 2021-22 सीजन में खिताब जीता था। अब हेड कोच चंद्रकांत पंडित के नेतृत्व में उनकी युवा टीम की नजरें एक और खिताब अपने नाम करने पर होगी। सेमीफाइनल 2 मार्च से शुरू होने वाले हैं। सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश का मुकाबला किस टीम से होगा यह अभी तक तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed