फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   rangpanchami ger indore rajbada holi event festival facts

रंगपंचमी गेर में नया: जूनियर अमिताभ, मुंबई के ताशे, 200 फीट ऊंची पानी की धार, एक बार में उड़ेगा 100 किलो गुलाल

Sat, 11 Mar 2023 07:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 11 Mar 2023 07:22 PM IST
सार

इंदौर की गेर में इस बार बहुत कुछ नया होगा, गेर को यूनेस्को की सूची में शामिल करवाने के लिए आयोजन पूरी जान लगा रहे हैं
 

विज्ञापन
rangpanchami ger indore rajbada holi event festival facts
इंदौर की गेर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

रविवार 12 मार्च को इंदौर के राजवाड़ा से रंगपंचमी की ऐतिहासिक गेर निकलेगी। इस बार इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर बहुत मायने में खास होगी। कोविड के तीन साल बाद इस बार पूरी तरह से खुलकर यह त्योहार मनाया जाएगा। वहीं गेर को यूनेस्को में शामिल करने की कोशिश भी की जा रही है। इसके चलते आयोजक भी अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। पहले के मुकाबले इस बार गेर में वाहनों की संख्या और जनता की आवक भी बहुत अधिक होगी। कई तरह के दृश्य पहली बार नजर आएंगे। 
विज्ञापन


टोरी कॉर्नर
टोरी कॉर्नर रंगपंचमी महोत्सव समिति इस बार गेर में जूनियर अमिताभ बच्चन को ला रही है। टोरी कॉर्नर रंगपंचमी महोत्सव समिति के संयोजक शेखर गिरी ने बताया कि बच्चन एक ट्रॉले नुमा मंच पर सवार होकर चलेंगे उनके साथ महिला आर्टिस्ट भी होंगी। यह टीम अमिताभ के लोकप्रिय गानों पर जनता को जमकर झूमने पर मजबूर करेगी। बोरिंग मशीन से 100 फीट ऊपर तक गुलाल और रंगों को उड़ाया जाएगा। रास्ते में गुलाल से तिरंगा भी बनाया जाएगा। गेर में शामिल लोगों पर ब्लोअर से चमकीले रंगों की बौछार की जाएगी। इसके अलावा मनोरंजन के लिए गेर में डीजे की गाडिय़ां, बैंड और ढोल आदि भी रहेंगे। 
विज्ञापन


संस्था सृजन
संस्था अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल ने बताया कि संगम कॉर्नर की गेर सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी और 11 बजे गोराकुंड पहुंचेगी। यह गेर का 69वां साल है। 8 हजार किलो टेसू के फूलों से तैयार गुलाल से लोगों का स्वागत किया जाएगा। गेर में बरसाना की टीम लट्ठ मार होली खेलते चलेगी। वहीं भगवान राधाकृष्ण की जोड़ी रासरंग करेंगी। बांके बिहारी का ढोल भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। 2 बैंड, 5 डीजे, 12 रनगाड़े, 20 ट्रैक्टर, 5 मेटाडोर, 4 डंपर, 50 ढोलक, 5 पानी की मिसाइल, 3 गुलाल की मिसाइल, फूल उड़ाती 2 तोप सहित कई अन्य गाडिय़ां रहेगी। साथ ही कई राजनेता और महामंडलेश्वर भी इसमें शामिल होंगे। मिसाइल से 200 फीट ऊपर तक पानी जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉरल क्लब
मॉरल क्लब के संयोजक अभिमन्यु मिश्रा ने बताया कि इस बार गेर में साधनों को बढ़ाया गया है। इस बार गेर में काली चरण महाराज को भी आमंत्रित किया है।  इस बार गेर के लिए मुंबई से 70 लोगों की ताशा पार्टी बुलवाई है, जो गेर का मुख्य आकर्षण रहेंगे। ताशा पार्टी के धुन पर युवा नाचते-झूमते हुए चलेंगे। 4 ब्लोअर मशीनों से 60 फीट ऊपर तक गुलाल उड़ाया जाएगा और एक बार 100 किलो गुलाल उड़ेगा। 40 हजार लीटर के पानी टैंकर से 6 मिसाइल चलेगी, जो 50 फीट ऊपर तक पानी फेंकेगी। 2 डीजे की गाडिय़ां रहेंगी और 2 पानी के टैंकर पूरे समय साथ चलेंगे। इसके अलावा अन्य 40 वाहन भी होंगे। 

हिंद रक्षक 
हिन्द रक्षक संगठन की संरक्षका मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ व राष्ट्रीय संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ ने बताया कि इस वर्ष संगठन नरसिंह बाजार स्थित बद्रीनारायण मंदिर से फागयात्रा निकालेगा। भगवान राधाकृष्ण की आरती से यात्रा शुरू होगी। यात्रा में भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर की प्रतिकृति स्वरूप मंदिर बनाया जाएगा। यात्रा में सबसे आगे भगवा ध्वज वाहिनी भी रहेगी। युवा यात्रा में शामिल रथ को खींचेंगे। फागयात्रा में हजारों मातृशक्ति भी रहेंगी। फागयात्रा में अबीर, गुलाल व टेसू के फूलों का ही प्रयोग होगा। पूरे रास्ते महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।


रसिया कॉर्नर 
गेर संयोजक पं. राजपाल जोशी ने बताया कि इस बार रसिया कॉर्नर गेर का गोल्डन जुबली साल है। ओल्ड राजमोहल्ला स्थित हरिराम मंदिर पर पूजन के बाद गेर शुरू होगी। इसे यादगार बनाने के लिए 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट देंगे और 50 युवा ब्लड डोनेट भी करेंगे। गेर में विशेष रूप से बैंड बाजे, ढोल ताशे, 3 डीजे की गाडिय़ां, 10 टैक्टर ट्राली पर ड्रम से पानी उड़ाते हुए होली के हुरियारे चलेंगे। पुराने इंदौर की पहचान बैल रंगाड़े, तांगे, 5 पानी की टैंकरों पर 100 फीट तक केसरिया रंग की मार करने वाली मिसाइल रहेगी। गेर में शामिल सभी गाडिय़ों पर बड़े केसरिया ध्वज रहेंगे। 500 युवा केसरिया हेलमेट पहनकर युवाओं को हेलमेट पहन गाड़ी चलाने का संदेश देते हुए निकलेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed